Move to Jagran APP

परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार का मनाया जन्मदिन

हिमांचल प्रदेश के जिला विलासपुर में हुआ था। दिल्ली में टैक्सी चलाने के दौरान सेना में भर्ती हो गए और कारगिल युद्ध में पाकिस्तान के सैनिकों से युद्ध करते तीन गोली लगने से घायल हो गए। घायल होने के बाद भी संजय ने पाकिस्तान के तीन सैनिकों को मार

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Mar 2019 11:55 PM (IST)Updated: Sun, 03 Mar 2019 11:55 PM (IST)
परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार का मनाया जन्मदिन
परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार का मनाया जन्मदिन

चन्दौसी: महापुरुष स्मारक समिति व सर्व समाज जागरुकता अभियान ने संयुक्त रुप से सीता रोड हनुमान मंदिर पर परमवीर चक्र विजेता राइफलमैन संजय कुमार का जन्मदिन राष्ट्रीय रक्षा, विश्व वन्य जीव व राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस समारोह के साथ मनाया। सभी ने जवान संजय कुमार के चित्र पर माल्यार्पण किया।

loksabha election banner

कवि माधव मिश्र ने कहा कि जवान संजय कुमार का जन्म 3 मार्च 1976 को हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में हुआ था। संजय कुमार दिल्ली में टैक्सी चलाने के दौरान सेना में भर्ती हो गए और कारगिल युद्ध में पाकिस्तान के सैनिकों से युद्ध करते हुए तीन गोली लगने से घायल हो गए। घायल होने के बाद भी संजय कुमार ने पाकिस्तान के तीन सैनिकों को मार गिराया। जिस पर इस बहादुर सैनिक को सरकार द्वारा परमवीर चक्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद कवि माधव मिश्र ने राष्ट्रीय रक्षा, विश्व वन्य जीव, व राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर रोशन लाल, अनिल कुमार शर्मा, फौजी मनोज शर्मा, सूरजपाल शर्मा, विवेक मिश्रा, नन्दलाल शर्मा, योगेन्द्र कुमार, चिरंजीलाल, वेदराम मौर्य, प्रेमगोपाल, राकेश कुमार, हरीओम शर्मा, अखिलेश सक्सेना, मंजू वाष्र्णेय, बालकिशन, विजय प्रकाश गौड़, उमेश गुप्ता, झांझनलाल शर्मा, मोहित आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.