तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म, बनाई वीडियो
कोतवाली क्षेत्र में खेत में शौच करने गई महिला को गांव के ही दो लोगों ने दबोच लिया। दोनों ने महिला से तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए अब एक माह से दोनों महिला से दुष्कर्म कर रहे हैं। अब आरोपितों ने 70 हजार रुपये की मांग करनी शुरू कर दी। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। रिपोर्ट दर्ज न होने पर एसपी से शिकायत की गई है। पुलिस का कहना हैं कि मामला मारपीट का है। दुष्कर्म का गलत आरोप लगाया जा रहा है।
चन्दौसी : कोतवाली क्षेत्र में खेत में शौच करने गई महिला को गांव के ही दो लोगों ने दबोच लिया। दोनों ने महिला से तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए अब एक माह से दोनों महिलाओं से दुष्कर्म कर रहे हैं। अब आरोपितों ने 70 हजार रुपये की मांग करनी शुरू कर दी। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। रिपोर्ट दर्ज न होने पर एसपी से शिकायत की गई है। पुलिस का कहना हैं कि मामला मारपीट का है। दुष्कर्म का गलत आरोप लगाया जा रहा है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की पत्नी एक माह पहले खेत पर शौच के लिए गई थी। तभी वहां गांव के ही दो लोग मिल गए। दोनों ने महिला को दबोच लिया और एक खेत में ले गए। जहां महिला से तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करते हुए मोबाइल से वीडियो बना ली गई। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर दोनों ने महिला से एक माह में कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित वीडियो को वायरल करने की देकर 70 हजार रुपये देने की मांग करने लगे। आरोप हैं कि 10 सितंबर को दोनों आरोपित महिला के घर पहुंच गए। उस समय महिला का पति घर नहीं था। दोनों महिला से खींचतान करने लगे। तभी महिला का पति आ गया। उसके महिला ने पूरे मामले की जानकारी दी तो वह दंग रह गया। मामले की तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचा, लेकिन ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सोमवार को पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाल विनय कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच कराई गई थी। जांच में दुष्कर्म की बात गलत निकली। दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी।