सीएम को सौंपेगे चिकित्सकों की कमी को लेकर रिपोर्ट
जेएनएन सम्भल समाज कल्याण अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास विभाग के राज्यमंत्री संजीव कुमार ने गुरु
जेएनएन, सम्भल: समाज कल्याण अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास विभाग के राज्यमंत्री संजीव कुमार ने गुरुवार को सम्भल ब्लाक और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीडीओ और जिलाधिकारी से सरकार की योजनाओं को कैसे धरातल पर उतारा जा रहा है, इसकी जानकारी की। इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां डाक्टरों की कमी होने की जानकारी पर कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री से इस समस्या को बताकर चिकित्सकों की तैनाती कराई जाएगी।
समाज कल्याण अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास विभाग के राज्यमंत्री संजीव कुमार गुरुवार को एमएलसी सत्यपाल सैनी के साथ सम्भल में पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने सम्भल ब्लाक का निरीक्षण किया। यहां पर ब्लाक प्रमुख पति कुलदीप चाहल उर्फ पिकू ने राज्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने खंड विकास अधिकारी के कक्ष में बैठकर जिलाधिकारी मनीष बंसल और सीडीओ उमेश कुमार त्यागी से जानकारी की। सबसे पहले उन्होंने सोत नदी की खोदाई के बारे में जानकारी की और शेष खोदाई को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, शौचालय, सचिवालय समेत अन्य कार्यों के बारे में जानकारी डीएम ने कहा कि सम्भल में आबादी के हिसाब से पेंशनधारकों की संख्या कम है। इसलिए अभियान चलाकर 25 हजार लोगों की पेंशन बनाने के निर्देश दिए है। हर न्याय पंचायत पर 500 पौधों की एक वाटिका बनाने का लक्ष्य रखा गया है। पौधे फलदार होंगे। एमएलसी सत्यपाल सैनी ने सिंहपुरसानी गांव के आसपास पानी दूषित होने का मुद्दा उठाया तो राज्यमंत्री ने पानी की जांच कराकर वहां के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की बात कही। इसके बाद उन्होंने पूरे परिसर का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने पूरे ब्लाक परिसर का निरीक्षण किया। इसके बाद वह जिला अस्पताल में पहुंचे और यहां भर्ती मरीजों से जानकारी की। इसके बाद उन्होंने ओपीडी का निरीक्षण किया। यहां जब एक मरीज से उन्होंने पूछा कि दवाई सही मिल रही है तो मरीज ने कहा कि जब यहां डाक्टर ही नहीं है तो फिर दवाई सही कैसे मिलेगी। यह सुनकर मंत्री आगे की तरफ चल दिए। उसके बाद उन्होंने प्रसव वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि ब्लाक में सबकुछ ठीक था। सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। डाक्टरों की कमी अस्पताल में है। इसकी जानकारी है मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। इस दौरान जिला प्रभारी राजा वर्मा, जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खडगवंशी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिघल, हरेंद्र सिंह, परमेश्वर लाल सैनी, कमल कुमार कमल, जयप्रकाश गुप्ता, विशाल चौहान आदि मौजूद रहे।