Move to Jagran APP

भाजपा की चेयरमैन, संग में राज्यमंत्री फिर भी गंदगी

चन्दौसी केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। जबकि शहर की विधायक प्रदेश सरकार में मं

By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Dec 2020 12:40 AM (IST)Updated: Wed, 02 Dec 2020 12:40 AM (IST)
भाजपा की चेयरमैन, संग में राज्यमंत्री फिर भी गंदगी
भाजपा की चेयरमैन, संग में राज्यमंत्री फिर भी गंदगी

चन्दौसी: केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। जबकि शहर की विधायक प्रदेश सरकार में मंत्री है और भाजपा की ही पालिकाध्यक्ष है, इसके बाद भी शहर की स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। हालत यह है कि शहर में चारों तरफ गंदगी के अंबार लगे रहते हैं और रात होते ही अंधेरा छा जाता है। क्योंकि पालिका की तरफ से अभी तक लाइटें भी नहीं लगवाई गई है। सड़कों का तो हाल पहले से ही बेहाल है। चन्दौसी शहर की अलग ही पहचान है। इस नगरी को लोग मिनी वृंदावन नगरी के नाम से भी जानते है। पुरानी तहसील होने के चलते भी दूर-दूर तक यह शहर अपनी पहचान बनाए हुए है, लेकिन अपेक्षा के चलते कुछ सालों से शहर की स्थिति सही नहीं रह गई है। हालत यह है कि शहर की अधिकांश सड़के अब भी जर्जर स्थिति में है। गंदगी के अंबार लगे रहते हैं। कूड़ा उठाने के चलते लोगों का सड़कों से निकलना मुश्किल हो जाता है। शहर के अंदर तमाम मेन हॉल खुले पड़े है, जिससे हादसे होने का डर भी बना रहता है। इतना ही नहीं शहर की प्रकाश व्यवस्था भी बेहतर नहीं है। ऐसा नहीं है कि लोगों ने इन समस्याओं को उठाया न हो, लेकिन इसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। शहर की ऐसी स्थिति तब है जब प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी इसी शहर की है और वर्तमान पालिकाध्यक्ष इंदुरानी भी भाजपा से है। इसके बाद भी कामों में तेजी न आना कही न कही सवाल खड़े कर रहा हैं। इनसेट- शाम होते ही अंधेरे में डूब जाता है शहर चन्दौसी: इतना पुराना शहर होने के बाद भी आज तक शहर में प्रकाश व्यवस्था बेहतर नहीं है। अगर शाम हो जाए तो बिजली आने के बाद भी पूरा शहर अंधेरे में डूबा रहता है। पूरे शहर के अंदर गिनती की लाइट लगी हुई है। ऐसे कई मुहल्ले है जिनमें आज तक लाइट नहीं लगी है। लोगों ने खुद ही अपने घरों के बाहर लाइट लगा रखी है। शहर को जोड़ने वाले रास्तों पर भी लाइन की कोई व्यवस्था नहीं है। इनसेट- नगर पालिका के पास नहीं है ट्रंचिग ग्राउंड चन्दौसी: नगर पालिका के सामने सबसे बड़ी समस्या इस समय कूड़ा निस्तारण की है। शहर से निकलने वाले कूड़े के लिए अभी तक ट्रंचिग ग्राउंड तक नहीं है। ऐसे में पालिका कर्मचारी शहर के बाहर की सड़कों पर कूड़े को डाल रहे हैं। रात होने के बाद उसमें आग भी लगा दी जाती है। शहर के अंदर भी कूड़ा जलाया जा रहा है। कोट-

loksabha election banner

शहर कह स्थिति सही नहीं है। इस तरह जनप्रतिनिधियों को ध्यान देना होगा। सबसे बड़ी समस्या गंदगी की है। गंदगी लोगों का सड़कों से निकलना मुश्किल हो जाता है। संजय मदान कोट- जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो ऐसा लगा कि अब चन्दौसी शहर का विकास होगा, लेकिन अभी तक शहर में कुछ खास काम नहीं हुआ है। सड़के तक सही नहीं है। श्रीकृष्णा कोट-

अगर दोनों जनप्रतिनिधियों ने मिलकर प्रयास किया होता तो आज हमारा शहर भी अन्य शहरों की तरह होता। तमाम शहर ऐसे है जो बिल्कुल स्वच्छ है, लेकिन चन्दौसी में गंदगी के अंबार हैं। पवन यादव कोट- सबसे पहले नगर पालिका को चाहिए कि वह लोगों को गंदगी से निजात दिलाए। इसके बाद सड़कों पर ध्यान दिया जाए। जल निगम ने शहर की सभी सड़के खोद दी है। हिफाजत बेग कोट-

शहर को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कराया जा रहा है। इस बार स्वच्छता पायदान में हमारे शहर का अच्छा स्थान था। शहर की सड़कों को लगातार बनवाया जा रहा है। ट्रंचिग ग्राउंड के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। इंदुरानी, पालिकाध्यक्ष चन्दौसी कोट- शहर के काम नगर पालिका को कराने हैं। भाजपा की पालिकाध्यक्ष है। हमारे कार्यकर्ता भी इसी को लेकर परेशान है। वह बार-बार शिकायत करते है, लेकिन इसके बाद भी शहर की स्थिति सुधारने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। मैंने अभी तक पालिकाध्यक्ष से तो शिकायत नहीं की है, लेकिन ईओ को समय-समय पर मैं समस्या बताती रहती हूं, लेकिन वह भी एक दो दिन कहते रहते हैं। अन्य अधिकारियों से बात की जा रही है। हालत शहर की अच्छी नहीं है। गुलाब देवी, माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.