पति से विवाद के बाद खुदकुशी की कोशिश
चन्दौसी कोतवाली क्षेत्र में विवाद के बाद विवाहिता फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी की कोशिश क
By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jul 2020 11:52 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 11:52 PM (IST)
चन्दौसी: कोतवाली क्षेत्र में विवाद के बाद विवाहिता फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी की कोशिश करने लगी। लोगों ने दोनों को समझा बुझाकर दंपती का विवाद खत्म कराया। विवाहिता की हालत ठीक है।
नगर के एक मुहल्ले का निवासी युवक शनिवार की रात शराब पीने के बाद घर पहुंचा तो पत्नी से विवाद हो गया था। इसके बाद आसपास के लोगों ने विवाद को शांत करा दिया था। रविवार को सुबह फिर से पति पत्नी के बीच विवाद हुआ। दोपहर में विवाहिता ने कमरे में जाकर फांसी लगाने की कोशिश की, तभी पति की नजर पड़ गई और उसे फंदे से नीचे उतारा। आसपास के लोग फिर से मौके पर पहुंच गए और दोनों को समझा बुझाकर पति पत्नी का विवाद खत्म कराया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें