घर में घुस महिलाओं से अभद्रता, तोड़फोड़
सम्भल: नखासा थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ गाली गलौज करनी शुरू कर दी। मह
By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Jun 2018 12:08 AM (IST)Updated: Sat, 09 Jun 2018 12:08 AM (IST)
सम्भल: नखासा थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ गाली गलौज करनी शुरू कर दी। महिलाओं ने गाली गलौज करने का विरोध किया तो दबंगों ने तोड़फोड़ कर दी। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो दबंग भाग गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
मोहल्ला काजी सराय निवासी मोहम्मद इरफान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ लोग शुक्रवार को मुझे तलाशते हुए घर पर पहुंच गए। लोगों ने घर पर जाते ही गाली गलौज करनी शुरू कर दी। महिलाओं ने विरोध किया तो दबंगों ने घर में तोड़फोड़ भी की। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें