Move to Jagran APP

रंजिश में किसान को मारी गोली, भर्ती

पुरानी रंजिश में किसान को मारी गोली भर्ती

By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Jun 2019 11:45 PM (IST)Updated: Sun, 30 Jun 2019 11:45 PM (IST)
रंजिश में किसान को मारी गोली, भर्ती
रंजिश में किसान को मारी गोली, भर्ती

सम्भल: गुन्नौर क्षेत्र में खेत पर काम करने जा रहे किसान पर रंजिश के तहत कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जान से मारने की नीयत से किसान को गोली मार दी।

loksabha election banner

घटना गुन्नौर क्षेत्र के ग्राम दबथरा की है। गांव निवासी विजय सिंह की हरपाल सिंह आदि से रंजिश चल रही है। पहले भी उनके बीच विवाद हो चुका है। रविवार की सुबह विजय सिंह खेत पर काम करने के लिए जा रहा था। बताते हैं कि खेत के पास हरपाल सिंह ने अपने साथी के साथ उसे घेर लिया और गाली गलौच करने लगा। विजय सिंह ने जब इसका विरोध किया तो वह हमलावर हो गए। आरोप है कि हरपाल ने जान से मारने की नीयत से विजय पर फायर कर दिया। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। फायर की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके की ओर भागे। इस बीच हमलावर तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली में हरपाल सिंह समेत अन्य के खिलाफ तहरीर दे दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.