पुरस्कार पाकर नन्हें-मुन्नों के खिले चेहरे
एबीसी मांटेसरी स्कूल में संस्कार भारती द्वारा आयोजित ब्रज महोत्सव कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रतिभा उजागर करने पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
चन्दौसी : एबीसी मांटेसरी स्कूल में संस्कार भारती द्वारा आयोजित ब्रज महोत्सव कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रतिभा उजागर करने पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर नन्हें-मुन्नों के चेहरे खिल उठे। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष अनिल शर्मा और महामंत्री श्याम भारद्वाज ने पुरस्कार व प्रमाण पत्र भेंट कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इसके अलावा विद्यालय में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में कृष्ण स्वरुप, बुक की¨पग, व्यक्तिगत स्वच्छता आदि आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय संचालिका संगीता भार्गव ने बच्चों को प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। शबेनूर कादरी, नेहा, मिलन, दिव्या, प्रिया, स्मृति, सोनम, अंकिता, प्रज्ञा, इशिता, काजल आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।