सैकड़ों की तादाद में दिल्ली रवाना हुए किसान
जागरण संवाददाता बहजोई कृषि संबंधित कानूनों का विरोध जता रहे किसानों का दिल्ली जाने का
जागरण संवाददाता, बहजोई:
कृषि संबंधित कानूनों का विरोध जता रहे किसानों का दिल्ली जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। सैकड़ों की संख्या में विभिन्न संगठनों के किसान जिले भर से दिल्ली के लिए रवाना हुए तो कुछ ने अगले दिन दिल्ली रवाना होने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए वाहनों की व्यवस्था की जा रही है।
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रमुख महासचिव विजेंद्र सिंह यादव न8े बताया कि केंद्र सरकार कृषि कानूनों को लेकर अपनी हड़ताल पर है और किसानों की मांगे नहीं मान रही है। लोकतांत्रिक तरीके से भी उनकी अनदेखी की जा रही है। जिसके चलते अब किसान दिल्ली के लिए कुछ कर रहे हैं। शनिवार की सुबह को करीब 30 वाहनों में भरकर सैकड़ों किसान हमारे दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं, जिसमें कुछ किसानों ने मथुरा स्थित किसानों के साथ आगे बढ़ने का ऐलान किया है। इसके अलावा अगले दिन रविवार की सुबह को भी करीब 50 वाहनों में भरकर जिले के किसान गुन्नौर तहसील के अलावा सम्भल और चंदौसी क्षेत्र से भी रवाना होंगे। सभी किसान अपनी पूरी तैयारियों के साथ दिल्ली के लिए कूच कर रहे हैं, जहां जब तक केंद्र सरकार उनकी मांगों को नहीं मानेगी, वहां से किसान हटेंगे नहीं। इससे पूर्व हमारा राष्ट्रव्यापी अभियान प्रदेश में चल चुका है और इसके अंतर्गत किसानों को हमने कृषि कानूनों के संबंध में अवगत करा दिया है।
बहजोई: भाकियू असली के राष्ट्रीय प्रमुख सचिव ऋषि पाल सिंह यादव ने बताया कि किसानों के द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के बीच जिले के तीनों तहसीलों के किसान एक दिन पहले ही दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं, जिसमें सबसे ज्यादा तादाद चंदौसी और संभल किसानों की है जबकि रविवार को गुन्नौर क्षेत्र के किसान भारी तादाद में दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इसके लिए जिले से सौ से अधिक वाहन पहले ही रवाना हो चुके हैं और अब इससे अधिक वाहनों की व्यवस्था करते हुए दिल्ली पहुंचने की तैयारी है। हम यहां से किसानों को एकत्रित कर दिल्ली भेज रहे हैं।