गृह क्लेश के चलते खाया जहरीला पदार्थ, गंभीर
पति के प्रताड़ित करने व आये दिन मारपीट करने से नाराज महिला ने गृह क्लेश के चलते विषाक्त पदार्थ खा लिया। उपचार के बाद महिला की हालात मे सुधार बताया जा रहा है।
गुन्नौर : पति के प्रताड़ित करने व आये दिन मारपीट करने से नाराज महिला ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। उपचार के बाद महिला की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
कोतवाली गुन्नौर के गांव सैजना अहराईन निवासी खब्बों का पति प्रेमपाल आये दिन उसके साथ मारपीट करता रहता है। तीन माह पहले भी उसके पति ने उसकी पिटाई की थी। ऐसे मे उसने खुद को फांसी लगाने का प्रयास किया था। परिजनों ने किसी प्रकार से उसे बचा लिया था। शुक्रवार की सुबह सवेरे परिजन जब बाहर खेतों पर कार्य करने गये तो महिला ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। खेतों से परिजन जब वापस आये तो महिला की हालात बिगड़ते देख उसे आनन फानन मे निजी चिकित्सक के यहां ले गये। जहां उपचार के बाद उसकी हालात में सुधार है। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने महिला को मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। मायके पक्ष के लोगों ने थाने मे तहरीर दी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।