बरसात के चलते फिर गिरा मकान
सम्भल : असमोली थाना क्षेत्र में बरसात के चलते सोमवार की रात फिर से पांच मकान गिर गए। मकान गिर
By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Sep 2018 01:22 AM (IST)Updated: Wed, 05 Sep 2018 01:22 AM (IST)
सम्भल : असमोली थाना क्षेत्र में बरसात के चलते सोमवार की रात फिर से पांच मकान गिर गए। मकान गिरने से दो महिला को चोट आई है। साथ ही हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। जिले में मकान गिरने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। गांव निबौला निवासी राजवीर ¨सह का कच्चा मकान था। सोमवार को रात हुई बरसात के चलते मध्य रात्रि के दौरान राजवीर का कच्चा मकान गिर गया। इससे चारपाई, गैस सिलेंडर समेत कई हजार रुपये का सामान नष्ट हो गया। इसी गांव निवासी नेमपाल का भी मकान बरसात के चलते गिर गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें