Move to Jagran APP

नाली को लेकर पथराव और फाय¨रग, दो घायल

कोतवाली क्षेत्र में नाली के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। गाली गलौज के बाद कुछ लोगों ने छतों से पथराव करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों तरफ से फाय¨रग शुरू हो गई। फाय¨रग पथराव के चलते गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया। पत्थर व छर्रे लगने से दो महिला घायल हो गई। पुलिस ने मौके से एक बंदूक के साथ चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Jan 2019 11:42 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 11:42 PM (IST)
नाली को लेकर पथराव और फाय¨रग, दो घायल
नाली को लेकर पथराव और फाय¨रग, दो घायल

चन्दौसी: कोतवाली क्षेत्र में नाली के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। गाली गलौज के बाद कुछ लोगों ने छतों से पथराव करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों तरफ से फाय¨रग शुरू हो गई। फाय¨रग पथराव के चलते गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया। पत्थर व छर्रे लगने से दो महिला घायल हो गई। पुलिस ने मौके से एक बंदूक के साथ चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।

loksabha election banner

गांव रुस्तमगढ़ उगिया के ग्राम प्रधान ने नई सड़क बनवाई है। नाली सही न बनने के चलते पानी निकासी नहीं हो पा रही थी। सोमवार को दोपहर सतेंद्र और महेश में पानी निकासी को लेकर दोनों में नोकझोंक होने लगी। इसके बाद एक दूसरे के साथ गाली गलौज करने लगे। जानकारी पर दोनों पक्षों के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और मारपीट शुरू हो गई। तभी कुछ लोगों ने छतों से पथराव व फाय¨रग करनी शुरू कर दी। दोनों तरफ से कई राउंड फायर हुए। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोग पत्थरों से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। पत्थर लगने से रामकोर व छर्रे लगने से एक और महिला घायल हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने फाय¨रग और पथराव कर रहे चार लोगों को बंदूक के साथ हिरासत में ले लिया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। कोतवाल र¨वद्र प्रताप ¨सह ने बताया कि तहरीर मिल गई है, कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.