बलकरनपुर के सरकारी स्कूल को बना दिया रैन बसेरा
जहां प्रदेश और केंद्र की सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए करोड़ों की धनराशि पानी की तरह बहा रही है। जिससे गांव-गांव लोग स्वस्थ्य रहें और शिक्षित बनें। वहीं सरकारी मशीनरी स्वस्थ भारत सर्व शिक्षा अभियान को पलीता लगा रही है। ऐसा ही मामला मंगलवार को विकास खण्ड बनियाखेड़ा के ग्राम बलकरनपुर में सामने आया। गांव में स्थित सरकारी विद्यालय को रैन बसेरा बना दिया गया है। खेल तमाशे वाले विद्यालय परिसर में डेरा डाले हैं। पशु बांधते हैं। जिससे गंदगी पसरी रहती है।
कुढ़फतेहगढ़ : जहां प्रदेश और केंद्र की सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए करोड़ों की धनराशि पानी की तरह बहा रही है। जिससे गांव-गांव लोग स्वस्थ्य रहें और शिक्षित बनें। वहीं सरकारी मशीनरी स्वस्थ भारत सर्व शिक्षा अभियान को पलीता लगा रही है। ऐसा ही मामला मंगलवार को विकास खण्ड बनियाखेड़ा के ग्राम बलकरनपुर में सामने आया। गांव में स्थित सरकारी विद्यालय को रैन बसेरा बना दिया गया है। खेल तमाशे वाले विद्यालय परिसर में डेरा डाले हैं। पशु बांधते हैं। जिससे गंदगी पसरी रहती है।
गांव बलकरनपुर स्थित सरकारी विद्यालय का आलम ये है कि विद्यालय परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। यहां खेल तमाशे वाले परिवार के साथ कब्जा किए हैं। एक माह हो गया अभी तक किसी ने इन्हें यहां से हटाने की सुध भी नहीं ली है। आलम ये है कि विद्यालय परिसर में ही गांव के लोगों के पशु भी बंधे रहते हैं। जिससे गंदगी और फैलती है। ऐसे में बच्चों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चाहरदीवारी नहीं होने के कारण बड़ी-बड़ी घास खड़ी है। ऐसे में कीड़े मकौड़ों से बच्चों को खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि मात्र एक शिक्षामित्र के सहारे विद्यालय चल रहा है। जबकि विद्यालय में बच्चों की अच्छी खासी संख्या है। विद्यालय परिसर में गांव में बन रही शौचालयों की सामग्री भी रखी जा रही है। प्रधान पुत्र विकास यादव ने बताया कि विद्यालय की बाउंड्रीबाल नहीं है, जिससे दिक्कत आ रही है, बाउंड्रीबाल के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। जल्दी स्वीकृत होने की उम्मीद है, धनराशि मिलते ही बाउंड्रीबाल निर्माण का कार्य शुरु करा दिया जाएगा। रही बात खेल तमाशे वालों की इन्हें विद्यालय से हटाया जाएगा।