वाल्मीकि रामायण के शुभारंभ पर डीएम, एसपी ने किया पूजन
बहजोई (सम्भल) श्री वाल्मीकि रामायण के पाठ शुभारंभ से पूर्व डीएम व एसपी सहित अन्य आला अधिकारियों ने पूजा अर्चना की।
बहजोई (सम्भल) : श्री वाल्मीकि रामायण के पाठ शुभारंभ से पूर्व डीएम व एसपी सहित अन्य आला अधिकारियों ने पूजा अर्चना की।
शनिवार को वाल्मीकि जयंती पर कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में वाल्मीकि रामायण पाठ का आयोजन किया गया। इसके शुभारंभ से पूर्व जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह व पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने पं. जयंती प्रसाद शर्मा के निर्देशन में मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना की। तदोपरान्त विधि विधान के साथ श्री वाल्मीकि रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर एडीएम कमलेश कुमार अवस्थी, सीडीओ उमेश कुमार त्यागी, एएसपी आलोक कुमार जायसवाल, एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित, मंडी सचिव मोहित फौजदार, अधिशासी अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह के साथ ही श्रवण कुमार, राजकुमार वाष्र्णेय, प्रदीप कुमार डीआर, चंद्रपाल वाष्र्णेय, संजीव कुमार, नीरज वाष्र्णेय आदि व्यापारी उपस्थित थे।