बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, सास-बहू घायल
सम्भल: नखासा क्षेत्र के गांव हजरतनगर गढ़ी में बच्चों के झगड़े में बड़े कूद गए। दोनों पक्षों में जमकर ल
By JagranEdited By: Published: Mon, 28 May 2018 12:45 AM (IST)Updated: Mon, 28 May 2018 12:45 AM (IST)
सम्भल: नखासा क्षेत्र के गांव हजरतनगर गढ़ी में बच्चों के झगड़े में बड़े कूद गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें सास-बहू लहूलुहान हो गए।
गांव हजरतनगर गढ़ी निवासी मेहरबानो पत्नी उमर मोहम्मद का बेटा रविवार सुबह घर के बाहर ही खेल रहा था। उसी समय उसका खेल-खेल में पड़ोसी के बेटे से झगड़ा हो गया। ये देख मेहरबानो के देवर शेर खां ने बच्चों में बीच-बचाव करा दिया। आरोप है कि इसके बाद पड़ोस के कुछ लोग पहुंचे और गाली-गलौच करने लगे। विरोध पर मेहरबानों और उसकी सास सायरा बानो पत्नी जाफर को डंडों से पीट कर घायल कर दिया। तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें