Move to Jagran APP

शिक्षा मंत्री के टिकट पर भाजपाइयों में असंतोष, सामूहिक त्यागपत्र दिए

जेएनएन सम्भल योगी सरकार में शिक्षा राज्य मंत्री को फिर से भाजपा के द्वारा अपना प्रत्याशी घोषित

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 12:38 AM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 12:38 AM (IST)
शिक्षा मंत्री के टिकट पर भाजपाइयों में असंतोष, सामूहिक त्यागपत्र दिए
शिक्षा मंत्री के टिकट पर भाजपाइयों में असंतोष, सामूहिक त्यागपत्र दिए

जेएनएन, सम्भल: योगी सरकार में शिक्षा राज्य मंत्री को फिर से भाजपा के द्वारा अपना प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद पार्टी के ही कार्यकर्ताओं में भारी असंतोष है और विधानसभा क्षेत्र के नगर बहजोई में बड़े स्तर पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफे सौंप कर विरोध जताया है। इस विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडल अध्यक्षों ने बड़े स्तर पर कार्यकर्ताओं के त्यागपत्र का जिक्र किया है।

loksabha election banner

विधानसभा क्षेत्र 31 चन्दौसी के अंतर्गत नगर बहजोई में रविवार को भाजपा के अलग-अलग मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नगर अध्यक्ष रजनीश कुमार के आवास पर एकत्रित हुए जहां उन्होंने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके अलावा नरौली के मंडल अध्यक्ष सुखवीर पाल के त्याग पत्र में बताया गया है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा विधानसभा चन्दौसी में वर्तमान विधायक के प्रत्याशी बनाने पर आपत्ति जताई है। इस मंडल में करीब 160 पदाधिकारियों के इस्तीफे होने का दावा किया है। जिसमें मुख्य तौर पर रामपाल सिंह, ओमपाल सिंह, चंद्रवीर, लोकेंद्र सिंह, हीरा देवी, सचिन राघव, सौरभ कठेरिया, अजीत सिंह आदि हैं। बहजोई देहात मंडल अध्यक्ष राजू राणा ने बताया है कि उनके मंडल से करीब 120 पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दिया है। बनियाखेड़ा मंडल अध्यक्ष गिरिराज किशोर ने हरेंद्र यादव, नरेश मौर्य, बाबी प्रजापति, राम प्रकाश प्रजापति, रामखिलाड़ी, सतीश जैन, पूरन मौर्य, शिवलाल कश्यप, अशोक मौर्य, चंद्रपाल प्रजापति आदि के साथ अपना इस्तीफा दिया है। वहीं नगर अध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि उनके नगर से 23 पार्टी पदाधिकारियों ने त्यागपत्र सौंपे हैं। जिन्हें वह जिला अध्यक्ष को भेज रहे हैं। इसके अलावा भारतीय जनता युवा मोर्चा की टीम के 12 पदाधिकारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के छह पदाधिकारी महिला मोर्चा के 18 पदाधिकारियों ने अपना त्यागपत्र सौंपा है। जिसमें नगर महामंत्री से शेषकर वाष्र्णेय, प्रेम शंकर कश्यप, नगर उपाध्यक्ष कौशल वाष्र्णेय, रजनी, प्रीति कश्यप, अंकित, शैलेंद्र, जितेंद्र यादव आदि शामिल हैं विधानसभा चन्दौसी में पार्टी के 18 कार्यकर्ताओं ने टिकट की मांग की थी। स्वाभाविक है कि कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं मिला है, उन्हें एतराज होगा। सामूहिक रूप से या फिर मंडल अध्यक्षों के द्वारा इस्तीफा देने की जानकारी मुझे नहीं है। अगर कार्यकर्ता या पदाधिकारी नाराज हैं तो उनकी नाराजगी को लेकर उनसे वार्ता की जाएगी और सभी को चुनाव में साथ लाया जाएगा।

- ओमवीर सिंह खड़गवंशी, जिलाध्यक्ष, भाजपा। मैंने विधायक या मंत्री रहते हुए किसी भी कार्यकर्ता को हतोत्साहित नहीं किया है। अगर कुछ कार्यकर्ताओं की नाराजगी है तो हो सकता है वह किसी और के लिए टिकट की मांग कर रहे हो। इस वजह से इस्तीफा दे रहे हैं। अगर उनकी नाराजगी है तो उनसे बात कर नाराजगी दूर की जाएगी।

गुलाब देवी, प्रत्याशी विधानसभा क्षेत्र चन्दौसी/माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.