बच्चों के विवाद में चले लाठी-डंडे, पथराव
नखासा थाना क्षेत्र में बच्चों के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए।
By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Sep 2020 12:40 AM (IST)Updated: Fri, 11 Sep 2020 12:40 AM (IST)
सम्भल: नखासा थाना क्षेत्र में बच्चों के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जहॉ गाली गलौज के साथ विवाद इतना बढ़ गया कि पथराव भी हुआ। इस दौरान एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। खग्गू सराय निवासी इरफान का मोहल्ले के शारिक से पैसे के लेनदेन को लेकर बुधवार को विवाद हो गया था। इस विवाद में एक पक्ष ने मारपीट के बाद पथराव कर दिया। इसमें इरफान पक्ष के दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। मामले की जांच की जा रही है जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें