गोशाला के पास बेसहारा पशुओं का किया जा रहा था कटान, तीन दबोचे
जेएनएन सम्भल नखासा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े गोशाला के पास एक तालाब के अंदर बेसहारा पशुओं का कटान किया जा रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर गोरक्षा समिति के जिलाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से कटान कर रहे तीन लोगों को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से एक क्विंटल गोमांस और एक मरा हुआ बेसहारा पशु बरामद किया है।
जेएनएन, सम्भल: नखासा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े गोशाला के पास एक तालाब के अंदर बेसहारा पशुओं का कटान किया जा रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर गोरक्षा समिति के जिलाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से कटान कर रहे तीन लोगों को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से एक क्विंटल गोमांस और एक मरा हुआ बेसहारा पशु बरामद किया है।
गांव शरीफपुर में स्थित गोशाला के पास में तालाब है। तालाब के अंदर मंगलवार को 11 बजे कुछ लोग बेसहारा पशुओं का कटान कर रहे थे। कुछ लोगों ने उन्हें देख लिया। इस मामले की जानकारी गोरक्षा समिति के जिलाध्यक्ष राजकुमार त्यागी को दी तो वह भी मौके पर पहुंच गए और तीन लोगों को कटान करते हुए पकड़ लिया। जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक ओमकार सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके से गोमांस के साथ एक बेसहारा पशु बरामद किया है। पुलिस ने मोहम्मद मुजीब, वकील और राहिल निवासी नरोत्तम सराय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उधर असमोली थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी कर्म सिंह पाल मय फोर्स के गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि गरबारा गांव के सैदपुर जसकौली की तरफ चमन के नलकूप के सामने गन्ने के खेत में तीन व्यक्ति बेसहारा पशुओं का कटान कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मोनिस निवासी बाजार वाली मस्जिद के पास लालबाग कस्बा ढक्का उझारी थाना सैद नगली जिला अमरोहा को गिरफ्तार कर लिया। जबकि इरशाद निवासी ओवरी, नासिम निवासी मदाला थाना असमोली मौके से भाग गए।