Move to Jagran APP

असमोली में नमाज के बाद फायरिग,चार घायल

जेएनएन सम्भलअसमोली थाना क्षेत्र के गांव सदीरनपुर में ईद की नमाज के बाद रुपयों का तगादा करने स

By JagranEdited By: Published: Wed, 04 May 2022 12:30 AM (IST)Updated: Wed, 04 May 2022 12:30 AM (IST)
असमोली में नमाज के बाद फायरिग,चार घायल
असमोली में नमाज के बाद फायरिग,चार घायल

जेएनएन, सम्भल:असमोली थाना क्षेत्र के गांव सदीरनपुर में ईद की नमाज के बाद रुपयों का तगादा करने से दो गुटों में संघर्ष हो गया। पथराव व फायरिग होने से चार लोग घायल हो गए, इनमें एक किशोर व एक बच्चा है। पुलिस ने लाठियां फटकार कर पथराव करने वालों को खदेड़ा। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। घटना की रिपोर्ट सात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई है।

loksabha election banner

गांव सदीरनपुर निवासी पूर्व प्रधान कासिम के एक करीबी पर गांव के ही फिरोज के रुपये थे। आठ दिन पहले तगादा करने पर दोनों में कहासुनी हुई, उस समय विवाद करा दिया गया। मंगलवार को ईद की नमाज के वक्त फिरोज ने फिर तगादा कर दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। कुछ लोगों ने शांत करा दोनों को घर भेज दिया। आरोप है कुछ देर बाद कासिम अपने 10-12 साथियों को लेकर फिरोज के घर पहुंच गया और फायरिग शुरू कर दी, दोनों पक्षों में पथराव भी होने लगा। फायरिग से फिरोज, उसके चाचा गुलाम मुर्तजा, किशोर साहिल और दस वर्षीय मुजीर घायल हो गए। पुलिस ने लाठियां फटकार कर दोनों पक्षों को खदेड़ा। घायलों में मुजीर की हालत गंभीर बनी हुई है। वायरल वीडियो में पथराव व फायरिग करते लोग नजर आ रहे हैं और फायरिग की आवाज भी आ रही है। प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने बताया कि गुलाम मुर्तजा की तहरीर पर कासिम, आकिल, हासिम, मोहसिन, जावेद, राकिब, तजम्मुल के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। ईद की खुशी में डाल दिया खलल

सम्भल: ग्रामीण ईद की नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे के गले लगकर ईद की बधाई दे रहे थे। इसी बीच फिरोज और कासिम में कहासुनी हुई तो उस समय लोगों ने विवाद को शांत कर दिया, लेकिन कुछ देर बाद ही गांव में बवाल शुरू हो गया। बवाल के चलते ईद की खुशी मना रहे ग्रामीणों को दहशत में डाल दिया। लोग एक दूसरे के घर जाकर ईद की बधाई देने के बजाए अपने घरों में ही कैद हो गए।

घटना के बाद पुलिस ने दी दबिश, सीओ भी पहुंचे

सम्भल: जिस समय गांव में बवाल हो रहा था उस समय थाना पुलिस ने विवाद को शांत कर घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया था। उसके बाद सीओ ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी की। साथ ही थाना पुलिस ने आरोपितों को पकड़ने के लिए दबिश दी। बताया जाता है कि कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

ईद की नमाज की सुरक्षा में लगी थी पुलिस

सम्भल: जिस समय असमोली थाना क्षेत्र के गांव सदीरनपुर में पथराव फायरिग हुई तो उस समय जिले की पूरी पुलिस नमाज की सुरक्षा के लिए लगी हुई थी। इतना ही नहीं डीएम मनीष बंसल और एसपी चक्रेश मिश्र चौधरी सराय चौकी पर बैठकर पूरे जिले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। उसी समय फायरिग और पथराव की जानकारी मिल गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.