सुंदरकांड का पाठ कर भूमि पूजन की खुशी मनाई
बनियाठेर क्षेत्र के गांव बुलाबई में शिव परिवार मंदिर में अयोध्या में भूमि पूजन के उपरांत सुंदरकांड का पाठ विधि-विधान से किया गया। लोगों ने शिव मंदिर में पूजन करने के बाद कहा कि अब जाकर दिल को तसल्ली हुई है।
जेएनएन, सम्भल: बनियाठेर क्षेत्र के गांव बुलाबई में शिव परिवार मंदिर में अयोध्या में भूमि पूजन के उपरांत सुंदरकांड का पाठ विधि-विधान से किया गया। लोगों ने शिव मंदिर में पूजन करने के बाद कहा कि अब जाकर दिल को तसल्ली हुई है। लंबे इंतजार के बाद राम मंदिर बनना शुरू हो गया।
अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन होने के बाद गांव की महिलाओं ने अपने घर में भजन गाए और मंदिर में पहुंचकर सुंदरकांड का पाठ किया। सुंदरकांड के बाद आरती हुई और प्रसाद वितरण किया। मोहित कुमार, सचिन शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा, विशेष शर्मा, दिनेश शर्मा, राजेश शर्मा, रवि शर्मा मौजूद रहे।