छेड़खानी का विरोध करने पर दंपती को पीटा
कुढ़फतेहगढ़ : छेड़खानी का विरोध करने पर दंपती को पीटकर घायल कर दिया गया। कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के
By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jun 2018 12:53 AM (IST)Updated: Sat, 23 Jun 2018 12:53 AM (IST)
कुढ़फतेहगढ़ : छेड़खानी का विरोध करने पर दंपती को पीटकर घायल कर दिया गया। कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कोकावास निवासी छिददन का आरोप है कि उसकी दो बेटियां हैं। गांव का ही दो युवक उसकी बेटियों के साथ अक्सर छेड़खानी करते हैं। जब छिद्दन ने छेड़खानी का विरोध किया तो दोनों युवक उसके साथ मारपीट करने लगे। उसे बचाने आई उसकी पत्नी रुखसाना को भी मारपीट कर घायल कर दिया। दंपती ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने दोनों को मेडिकल के लिए भेजा है। (जासं)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें