Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका ममता बनर्जी का पूतला

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सीबीआई टीम के साथ अभ्रद व्यावहार करने के विरोध में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंक कर रोष व्यक्त किया। मोर्चा के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति से संविधान बचाने व ममता सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Feb 2019 11:45 PM (IST)Updated: Tue, 05 Feb 2019 11:45 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका ममता बनर्जी का पूतला
भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका ममता बनर्जी का पूतला

सम्भल: भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सीबीआई टीम के साथ अभद्रता व्यवहार करने के विरोध में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंककर रोष व्यक्त किया।

loksabha election banner

मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपजिलाधिकारी कार्यालय पर एकत्र हुए। इसके बाद पदाधिकारियों ने पश्चिम बंगाल में सीबीआई टीम के साथ हुए अभद्र व्यवहार व सरकार को बर्खास्त कराने की मांग के विरोध में सीएम ममता बनर्जी पूतला फूंका और नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र व संविधान को बचाने के लिए टीएमसी सरकार को जल्द से जल्द बर्खास्त किया जाए। टीएमसी के कार्यकर्ता पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सुनियोजित तरीके से अराजकता फैला रहे है। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित मांग पर उपजिलाधिकारी को सौैंपा। इस दौरान पुष्पेन्द्र यादव, आंनद कुमार, वीरेन्द्र कुमार, फैजान, मोहम्मद रिजवान अली, हरकिशन सैनी, अभिषेक शुक्ला, विकास वाल्मिकी, अजीत सैनी, पवन सैनी, ¨पटू सैनी, वैभव गुप्ता, अभिषेक शुक्ला आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.