भाजपा सरकार ने खत्म की जम्मू कश्मीर में धारा 370
भारतीय जनता पार्टी की ओर से केन्द्रीय प्रशिक्षण विभाग का कार्यक्रम कस्बे की एक धर्मशाला में आयोजित किया गया।
बबराला: भारतीय जनता पार्टी की ओर से केन्द्रीय प्रशिक्षण विभाग का कार्यक्रम कस्बे की एक धर्मशाला में आयोजित हुआ, जिसमें गवां के चेयरमैन अखिलेश अग्रवाल ने कहा कि देश में भाजपा की सरकार आने के बाद धारा 370 हटा दी गई। भगवान राम का भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है। अब मोदी और योगी के बाद उत्तराधिकारी उनका कोई पुत्र नहीं होगा। पहले रानी से जन्मा ही राजा होता था। भाजपा देश मे हिन्दू संस्कृति को बढ़ावा देने वाली सरकार सत्तारूढ़ हुई है, इसके अलावा धर्म और जाति के भेदभाव पर रोक लगी है। देश में उन्नति का दौर शुरू हो गया है। सांसद प्रतिनिधि सुधीर मल्होत्रा ने सोशल मीडिया, इलेक्ट्रिक मीडिया, प्रिट मीडिया के अंतर पर विस्तृत जानकारी भाजपा कार्यकर्ताओं को दी। एक बार सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट की जाती है तो वह हमेशा को अंकित हो जाती है। इसलिए आप सभी लोग जो भी सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट करें, तो खूब सोच विचार कर करें, जिससे आपकी छवि प्रभावित नहीं होने पाए। इस दौरान कमल शर्मा, विद्वान सिंह, दिनेश कौशल, अरविन्द कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।