बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के लिए किया प्रेरित
जायंट्स ग्रुप ऑफ सखी सहेली के तत्वावधान में सेवा सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को मनोकामना इंटर कालेज में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
चन्दौसी: जायंट्स ग्रुप ऑफ सखी सहेली के तत्वावधान में सेवा सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को मनोकामना इंटर कालेज में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। यूनिट डायरेक्टर सीता अग्रवाल ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य देश में बेटियों को सशक्त करने के साथ-साथ समाज में गिरती लड़कियों की संख्या के अनुपात को बढ़ाना, लैंगिक भेदभाव रोकना तथा लड़कियों को आर्थिक और सामाजिक दोनों तरह से स्वतंत्र बनाना है। भ्रूण हत्या, पारिवारिक शिक्षा पर लड़कियों के ऊपर होने वाले मानसिक व शारीरिक अत्याचारों को लेकर जागरुक करना है। अंजू राजपूत, सीमा वर्मा, मधुपमा वाष्र्णेय आदि ने विचार रखे। लकी चौहान, आंचल, नेहा शर्मा को श्रेष्ठ विचार रखने पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधक नीरज कुमार को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान दिया। अध्यक्षता पुष्पा वर्मा ने की। सीमा वर्मा, रंजना शर्मा, रीता बुदियाल, लक्ष्मी ¨सधी, डा. मधुपमा वाष्र्णेय, पार्वती राजपाल संगीता अग्रवाल, सरस्वती मौजूद रहीं।