Move to Jagran APP

बिना दुल्हन लिए वापस लौटी बरात, हुई मारपीट

जागरण संवाददाता चन्दौसी शादी में खाने में कमी होने पर बरातियों ने दुल्हन की मां व दुल्हन से

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 12:26 AM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 12:26 AM (IST)
बिना दुल्हन लिए वापस लौटी बरात, हुई मारपीट
बिना दुल्हन लिए वापस लौटी बरात, हुई मारपीट

जागरण संवाददाता, चन्दौसी: शादी में खाने में कमी होने पर बरातियों ने दुल्हन की मां व दुल्हन से अभद्रता करनी शुरू कर दी। इसका विरोध किया तो मारपीट शुरू हो गई। काफी देर तक दोनों पक्षों में मारपीट होती रही। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद बरात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

loksabha election banner

नगर से सटे गांव मौलागढ़ निवासी युवती की शादी गाजियाबाद निवासी एक युवक से दो माह पूर्व तय हुई थी। शुक्रवार की रात बरात बहजोई रोड स्थित एक बैंकट हॉल में आई थी। युवती के पिता के अनुसार बरात काफी देर से आई थी। जिसके चलते खाना शुरू करा दिया गया था। जैसे ही बरात गेट पर पहुंची और जब उसने देखा की बरात के आए बिना लोग खाना खा रहे है तो भड़क गए। अभद्रता करनी शुरू कर दी। इसी बीच जब जयमाला का कार्यक्रम शुरू हुआ तो दूल्हे ने दुल्हन की मां के साथ अभद्रता करते हुए थप्पड़ मार दिया। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। बैंकट हाल में भी तोड़फोड़ की गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों से कुछ लोगों को हिरासत में लिया। शादी का कार्यक्रम भी पूर्ण नहीं हो सका। उसके बाद समझौते के प्रयास शुरू हो गए। शनिवार की देर शाम दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद बरात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि रात में दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। कुछ लोगों को कोतवाली लेकर आ गए थे। इसके बाद एक पक्ष के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली थी। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.