शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष बने अशोक
चन्दौसी : उप्र प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के संरक्षक शिवकुमार शुक्ला ने बताया कि प्रांतीय कमेटी द्वारा
By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Jun 2018 12:05 AM (IST)Updated: Sat, 09 Jun 2018 12:05 AM (IST)
चन्दौसी : उप्र प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के संरक्षक शिवकुमार शुक्ला ने बताया कि प्रांतीय कमेटी द्वारा विगत दिनों से कई सूचना व नोटिस के उपरांत कई जनपदों के जिला पदाधिकारियों द्वारा सत्याग्रह कार्यक्रम में प्रतिभाग नहीं किया जा रहा है। औरैया व सम्भल के जिलाध्यक्ष द्वारा आज तक कार्यक्रम में प्रतिभाग न करने के कारण तत्काल प्रभाव से दोनों जगहों की कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश पदाधिकारी संतलाल शुक्ला को जनपद औरैया का कार्यवाहक अध्यक्ष तथा सम्भल के पूर्व महामंत्री अशोक कुमार यादव को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। (जासं)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें