Move to Jagran APP

जयमाला का कार्यक्रम शुरू होते ही दूल्हे को आया चक्कर, दुल्हन ने किया शादी से इन्कार Sambhal News

चन्दौसी में जयमाला कार्यक्रम से पहले दूल्हे को चक्कर आ गया। दुल्हन ने उसे बीमार रहने की बात कहते हुए शादी करने से ही इन्कार कर दिया।

By Narendra KumarEdited By: Published: Mon, 02 Mar 2020 10:11 AM (IST)Updated: Mon, 02 Mar 2020 10:11 AM (IST)
जयमाला का कार्यक्रम शुरू होते ही दूल्हे को आया चक्कर, दुल्हन ने किया शादी से इन्कार Sambhal News
जयमाला का कार्यक्रम शुरू होते ही दूल्हे को आया चक्कर, दुल्हन ने किया शादी से इन्कार Sambhal News

सम्भल, जेएनएन। जिले के चन्दौसी में जयमाला कार्यक्रम से पहले दूल्हे को चक्कर आ गया। दुल्हन ने उसे बीमार रहने की बात कहते हुए शादी करने से ही इन्कार कर दिया। काफी देर तक समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी, इसके बाद बिना दुल्हन के बारात वापस लौट आई। उधर रविवार को दुल्हन पक्ष के लोग मौलागढ़ में पहुंचे और दहेज में दिया गया सामान वापस ले गए। इस दौरान हंगामे भरा माहौल रहा।

loksabha election banner

गांव मौलागढ़ निवासी एक युवक की बारात शनिवार की शाम बदायूं जिले के एक गांव में गई थी। जहां पर सबसे पहले बरातियों ने पहुंचकर खाना खाया और उसके बाद धूमधाम से बारात चढ़ाई गई, लेकिन जैसे जयमाला का कार्यक्रम शुरू हुआ तो दूल्हे को चक्कर आ गया और वह गिर पड़ा। इसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हा बीमार रहने की बात कहते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। बात में दुल्हन ने शादी करने से ही इन्कार कर दिया। काफी देर तक उसे समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं मानी। बाद में बिना दुल्हन के ही बारात लौट आई। रविवार को दुल्हन के स्वजन दहेज में दिया गया सामान लेने के लिए मौलागढ़ पहुंच गए। बाद में सामान वापस कर दिया गया।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.