Move to Jagran APP

महिला की हत्या कर शव बोरे में भरकर फेंका, लोगों में दहशत

जेएनएन सम्भल पुलिस को गुरुवार को एक महिला का शव मिला। शव को सम्भल-हसनपुर मार्ग स्थित चंदावली इंटर कालेज के पास फेंका गया था। सूचना मिलने पर एएसपी सीओ के अलावा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। उधर कोतवाली क्षेत्र में भी एक युवक का शव मिला है। दोनों शवों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Jan 2022 12:09 AM (IST)Updated: Fri, 07 Jan 2022 12:09 AM (IST)
महिला की हत्या कर शव बोरे में भरकर फेंका, लोगों में दहशत
महिला की हत्या कर शव बोरे में भरकर फेंका, लोगों में दहशत

जेएनएन, सम्भल: पुलिस को गुरुवार को एक महिला का शव मिला। शव को सम्भल-हसनपुर मार्ग स्थित चंदावली इंटर कालेज के पास फेंका गया था। सूचना मिलने पर एएसपी, सीओ के अलावा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। उधर कोतवाली क्षेत्र में भी एक युवक का शव मिला है। दोनों शवों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

loksabha election banner

सम्भल-हसनपुर मार्ग स्थित चंदावली इंटर कालेज के पास सड़क किनारे खंदक में गुरुवार को दोपहर ग्रामीणों ने एक बोरा पड़ा देखा। इस मामले की जानकारी लोगों ने नखासा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बोरा खोलकर देखा तो उसके अंदर नग्न महिला का शव था। साथ ही महिला के हाथ पैर बंधे हुए थे। चेहरा एक से तरफ कटा हुआ था। जिसे देखकर अंदाजा नहीं लगाया जा रहा था कि महिला को गोली मारी या फिर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया। महिला की उम्र 45 वर्ष थी। इसके बाद एएसपी आलोक कुमार जायसवाल, सीओ जितेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गए। आसपास के लोगों से मामले की जानकारी की, लेकिन कोई भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी तरफ कोतवाली क्षेत्र में सम्भल-मुरादाबाद मार्ग स्थित चिमयावली में सड़क किनारे एक पेड़ के बराबर में शव पड़ा हुआ कुछ लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कोई भी पहचान नहीं पाया, लेकिन आसपास के लोगों ने बताया कि इसे पहले भी यहां पर टहलते हुए देखा गया है। हालांकि शव पर चोट के निशान नहीं थे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक की मौत सर्दी लगने से हुई है।

एक माह में मिला चौथा शव

एक माह के अंदर सम्भल क्षेत्र में चार दो महिला समेत चार लोगों के शव मिल चुके हैं। इसमें एक महिला की शिनाख्त हो गई, लेकिन अभी तक उस महिला के आरोपित भी नहीं पकड़े गए हैं। एक माह पहले हजरतनगरगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव फुलसिघा के जंगल में एक युवक का शव मिला था। जिसकी धारदार हथियार से हमला करके हत्या की गई थी। इसका शव भी हाथ पैर बांधकर बोरे में भरकर फेंका गया था, लेकिन अभी तक आरोपितों को पकड़ना तो दूर शव की भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। उधर आठ दिन पहले कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव मूसापुर के जंगल में एक महिला का शव मिला था। महिला का शव बोरे में था और नग्न था। इसकी शिनाख्त तो हो गई थी, लेकिन आरोपित नहीं मिले हैं। वही गुरुवार को महिला और एक युवक को शव मिला है। दोनों की भी अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। बरसात के बाद फेंका गया शव

सम्भल: बुधवार को आधी रात के बाद तक बरसात हुई है। जिस जगह शव फेंका गया है वह गाड़ी के टायर के निशान भी है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि बरसात बंद होने के बाद शव को फेंका गया हैं।

बेहोशी हालत में मिला युवक

सम्भल: कोतवाली क्षेत्र में सम्भल-हसनपुर मार्ग पर कुछ लोगों ने गुरुवार को सुबह एक युवक पड़ा देखा। पुलिस को सूचना दी गई कि शव पड़ा हुआ है। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो वह बेहोश था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश में आने के बाद उन्होंने अपना नाम राजीव निवासी हल्लू सराय बताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.