सम्भल में सपा नेता का उत्पीडऩ कर रहा प्रशासन, डीएम से मिले सपाई Sambhal News
सम्भल जेएनएन। सपा नेता कल्लू खां के उत्पीडऩ के खिलाफ सपाई लामबंद हो गए हैं। सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खान के नेतृत्व में सपाइयों का प्रतिनिधिमंडल डीएम एसपी और एडीएम से मिला।
सम्भल, जेएनएन। सपा नेता कल्लू खां के उत्पीडऩ के खिलाफ सपाई लामबंद हो गए हैं। सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खान के नेतृत्व में सपाइयों का प्रतिनिधिमंडल डीएम, एसपी और एडीएम से मिला।
सपा नेता की जमीन कागजों में दर्ज, उस पर बने भवन पर चला दिया गया बुलडोजर
उन्हें अवगत कराया कि सत्ता पक्ष के दबाव में जान बूझकर उत्पीडऩ किया जा रहा है जो जमीन सपा नेता की है और कागजों में दर्ज है उस पर भी बुलडोजर चला दिया गया। प्रशासन निष्पक्ष जांच कराए और जो निर्माण उनकी जमीन का गिराया गया है उसे सही कराया जाए। यदि प्रशासन ने निष्पक्ष जांच नहीं की तो एक अक्टूबर के आंदोलन में इस मुद्दे को शामिल करते हुए चक्का जाम भी किया जाएगा। सपा नेताओं का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष ने बताया एडीएम ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया
सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खान डीएम से मिलें। डीएम ने उन्हें इस प्रकरण के जांच अधिकारी एडीएम के पास भेजा। सपा अध्यक्ष ने एडीएम को अवगत कराया कि जान बूझकर कार्रवाई कराई जा रही है जबकि जमीन के कागज उनके पास हैं। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि एडीएम ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। इसके बाद भी यदि उत्पीडऩात्मक कार्रवाई जारी रहती है तो सपा इसे लेकर आंदोलन करेगी।
प्रतिनिधिमंडल में यह- यह रहे शामिल
प्रतिनिधिमंडल में सपा नेता गौरव यादव, धीरज आर्या, आरिफ खां, आरिफ हसन, मोहम्मद इमरान, गुलाम मुस्तफा, मोहनिश, विजय पाल, सौरभ सांख्यधर, जफरूद़दीन सैफी आदि शामिल रहे।