सम्मान समारोह में 3496 प्रतिभागियों को किया सम्मानित
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित प्रांतीय अलंकरण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश की 3496 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। समारोह में सर्वप्रथम एम एच कालेज की प्राचार्या डा. मीना कोल को हिन्दी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
सम्भल: सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित प्रांतीय अलंकरण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश की 3496 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
समारोह में सर्वप्रथम एमएच कालेज की प्राचार्या डॉ. मीना कौल को हिन्दी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। नगर के आजाद गर्ल्स इण्टर कालेज मे आयोजित प्रांतीय अलंकरण सम्मान समारोह की शुरुआत समाज सेविका डॉ. सुधा सक्सेना, डॉ. मीना कोल व महासचिव कुसुम ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समझ दीप प्रज्वलित कर किया। वर्ष 2018 का साहित्य रत्न सम्मान मूलचन्द दालभ, रजा उर रहमान, मोहम्मद उस्मान जबकि हम्माद अहमद मेमोरियल अवार्ड डॉ. मोहम्मद हुसैन जाफरी को तथा हिन्दी गौरव सम्मान से मीना कौल को मुख्य अतिथि सुधा सक्सेना, डॉ. यूसी सक्सेना, वैद्य सत्य प्रकाश रस्तोगी, इमरान, सेठ मकबूल हसन,महासचिव कुसुम व कार्यक्रम प्रभारी रूबी ने सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह व शाल उड़ाकर सम्मानित किया। इसके बाद समाज गौरव सम्मान से डॉ. रेखा गोयल, विवेक शील, मुशब्बरा खातून, सम्मल गौरव सम्मान से रेहान अली व साबित्री बाई फूले सम्मान से डॉ. डीएन शर्मा, इंजीनियर सलमान अख्तर, डॉ. संजय वाष्र्णेय, डॉ. शाने रब, साहू दिनेश चन्द गुप्ता ने सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। सम्मान समारोह में अनम परवीन द्वारा राष्ट्रीय एकता पर आधारित लोकगीत तथा अल कदीर इण्टर कालेज के छात्राओं द्वारा की गयीं कब्बाली ने लोगों का मनमोह लिया। इसके अलावा प्रदेश स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता व मंडल स्तरीय सामान्य ज्ञान परीक्षा में प्रथम व द्वितीय स्थान पाने प्रदेश के 3412 प्रतिभागियों को सम्मानित किया।