गोपाष्टमी पर किया हवन
गोपाष्टमी पर श्री कृष्णा गोशाला में हवन यज्ञ कर गो माता की पूजा व सेवा की गई। रविवार को देवीकुण्ड रोड स्थित श्री कृष्ण गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष श्याम कुमार अग्रवाल द्वारा झंडा आरोहण किया गया। इसके उपरांत गो संवर्धन के लिए हवन पूजन हुआ।
सहारनपुर, जेएनएन। गोपाष्टमी पर श्री कृष्णा गोशाला में हवन यज्ञ कर गो माता की पूजा व सेवा की गई। रविवार को देवीकुण्ड रोड स्थित श्री कृष्ण गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष श्याम कुमार अग्रवाल द्वारा झंडा आरोहण किया गया। इसके उपरांत गो संवर्धन के लिए हवन पूजन हुआ। इस दौरान सुभाष मित्तल द्वारा एक गाय गोशाला को दान की गई। इस मौके पर मदन आर्य, जनेश्वर आर्य, समिति महामंत्री भूदत्त शर्मा, सतीश कुमार, राजकिशोर गुप्ता, अरूण गोयल एड, आशुतोष गुप्ता, योगेन्द्र गोयल, प्रदीप बसंल, ब्रहम सिंह पुण्डीर एड आदि मौजूद रहे। उधर, भाजपा महिला मोर्चा प्रभारी शुभलेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ गोमाता का पूजन किया। कहा कि गोमाता में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। उनकी पूजा और संरक्षण करने से पुण्य मिलता है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने गो संरक्षण और संवर्धन के लिए अनेकों योजनाएं चलाई हैं। प्रदेश में गो आश्रय स्थल बनाकर गायों का संरक्षण और वंदन किया जा रहा है। इस मौके पर बिजेंद्र गुप्ता, आशा, सोनाली, पुष्पा, ललिता व इंद्रेश आदि रही।
कार्तिक मास की कथा संपन्न
श्री बनखंडी महादेव मंदिर में कार्तिक कथा के समापन के बाद गोपाष्टमी पर्व पर गो का पूजन किया गया। इस मौके पर पंडित अनिल कौशिक ने बताया कि कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी को गोपाष्टमी के नाम से जाना जाता है। इस दिन गो को स्नान करा वस्त्र ओढ़ाकर रोली चंदन फूल मालाओं से पूजा कर पूरी पकवान मिठाई खिलाने से गो का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।