भाजपा नेताओं का शाल ओढ़ाकर स्वागत
नानौता में सहारनपुर रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर गुरुवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष व भूमि विकास बैंक चेयरमैन अजीत सिंह राणा के नेतृत्व में मुख्य अतिथियों पार्टी के जिला प्रभारी डीके शर्मा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी व विधानसभा प्रभारी व पूर्व विधायक अशोक कंसल का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
सहारनपुर, जेएनएन। नानौता में सहारनपुर रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर गुरुवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष व भूमि विकास बैंक चेयरमैन अजीत सिंह राणा के नेतृत्व में मुख्य अतिथियों पार्टी के जिला प्रभारी डीके शर्मा, जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी व विधानसभा प्रभारी व पूर्व विधायक अशोक कंसल का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल कर भाजपा फिर से प्रदेश में जीत का परचम लहराएगी। ना सिर्फ योगी सरकार ने प्रदेश में गुंडाराज का खात्मा कर दिया है बल्कि प्रदेश का चहुंमुखी विकास भी हो रहा है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री विजेंद्र चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष यशवंत राणा, खुशीराम कश्यप, जिला मंत्री विपिन भारतीय, मंडल प्रभारी सतीश राणा, हेम सिंह राणा, तेजवीर चौहान, मनोज राणा व सभासद धीरज रुहेला आदि उपस्थित रहे।
स्लोगन प्रतियोगिता में शिवानी प्रथम, मानवी द्वितीय
देवबंद: राजकीय मॉडल महाविद्यालय कपूरी गोविदपुर में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई, जिसमें छात्रों ने पोस्टर व स्लोगन के माध्यम से यातायात के नियमों का पालन करने का संदेश दिया।
गुरुवार को कार्यक्रम में प्राचार्य डा. विपिन कुमार गिरि ने कहा कि यातायात के नियमों के पालन से दुर्घटनाओं पर लगाम लग सकती है। सुरक्षित यात्रा के लिए हमें यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। स्लोगन प्रतियोगिता में शिवानी शर्मा ने प्रथम, मानवी ने द्वितीय व नगमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रियंका प्रथम, शिवानी शर्मा द्वितीय व रिया यादव तृतीय स्थान पर रहे। जबकि निबंध प्रतियोगिता में पल्लवी, शालू शर्मा व सिमरन और क्विज में शाजिया, रिया यादव व अनुष्का यादव क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर डा. मदनपाल सिंह, डा. लता शर्मा, डा. रेणु आदि मौजूद रहे।