यूपीएमएसआरए के अध्यक्ष बने विशाल शर्मा
उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेरजेंटिव संगठन की सहारनपुर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें कामरेड विशाल शर्मा अध्यक्ष चुने गए।
सहारनपुर, जेएनएन। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेरजेंटिव संगठन की सहारनपुर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें कामरेड विशाल शर्मा अध्यक्ष चुने गए।
उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेरजेंटिव संगठन की मनीष साहनी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक सेंट्रल एक्जीक्यूटिव सदस्य सुरोजित मुखर्जी व ज्वाइंट जनरल सेक्रेट्री का. विमेश मिश्रा व रीजनल कन्वीनर अनिल गुप्ता की देखरेख में नई कार्यकारिणी गठित हुई, जिसमे कामरेड विशाल शर्मा अध्यक्ष, रजत वशिष्ठ उपाध्यक्ष, नंदन शर्मा सचिव, गौरव धीमान सहसचिव, अनुराग भटनागर कोषाध्यक्ष बनाए गए। इनके अलावा कामरेड उज्जवल झा, सचिन सैनी, शक्ति चडडा, सार्थक वालिया, मोहम्मद आसिफ व पंकज ठाकुर
कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए।
कई नलकूपों से हजारों के विद्युत उपकरण चोरी
बड़गांव : दल्हेड़ी के जंगल से शनिवार रात चोर कई नलकूपों का ताला तोड़कर हजारों कीमत के विद्युत उपकरण चोरी कर ले गए। पीड़ित किसानों ने थाने पर तहरीर दी।
दल्हेड़ी गाँव निवासी मांगेराम पुत्र जिलेदार ने तहरीर देते हुए बताया कि गांव के खेड़े पर जंगल में स्थित उनके नलकूप हैं। शनिवार रात अज्ञात चोरों ने जंगल से आठ किसानों के नलकूपों का ताला तोड़कर कटआउट, डोरी, स्टार्टर, केबिल चोरी कर लिए। वहीं गांव के ही सुरेंद्र पुत्र रामपाल सिंह, सुरेन्द्र पुत्र झंड़ू, शिवकुमार पुत्र हरपाल सिंह, शिवकुमार पुत्र रामपाल सिंह सहित करीब आठ किसानों के नलकूपों का ताला तोड़कर उनके नलकूपों के भी विद्युत उपकरण चोर चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने थाने मे दी तहरीर में बताया कि तहरीर देने के बाद भी चोरियां हो रही हैं। पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।