उप्र. जनकल्याण मंच ने जरूरतमंद बच्चों को बांटी जर्सियां
देवबंद में उत्तर प्रदेश जनकल्याण मंच द्वारा सर्दी से बचाव हेतु जरूरतमंद बचों को जर्सियों का वितरण किया गया।
सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में उत्तर प्रदेश जनकल्याण मंच द्वारा सर्दी से बचाव हेतु जरूरतमंद बच्चों को जर्सियों का वितरण किया गया।
शनिवार को उत्तर प्रदेश जनकल्याण मंच के स्थानीय कार्यालय पर हुए जर्सी वितरण कार्यक्रम में संगठन के प्रदेशाध्यक्ष चौ. ओमपाल सिंह ने कहा कि मानव सेवा सबसे उत्तम सेवा है। इस पुनीत कार्य को करने से मन को शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक संपन्न व्यक्ति को अपने अपने तरीके से जरूरतमंदों की सेवा अवश्य करते रहना चाहिए। इस मौके पर मंच कार्यकर्ताओं ने काफी संख्या में बच्चों को जर्सियों का वितरण किया। इस दौरान हाजी हनीफ, डा. कल्याण सिंह, दिनेश कंसल, वाजिद अली, जयप्रकाश पाल, कृष्णदत्त शर्मा, सुषमा गोयल, रेखा, सरिता टंडन, राजपाल जाटव, सोनू चौधरी, हारिस मलिक, सुखबीर कश्यप, अनोज त्यागी, प्रदीप पाल आदि रहे।
लापता युवकों की तलाश में पुलिस नाकाम
तीतरों: लापता युवकों को तलाश कर पाने में नाकाम हो रही पुलिस की कार्य प्रणाली से स्वजनों में रोष है। लापता हुए युवकों के स्वजन महीनों बाद भी अपनों के घर लौट आने की बाट जो रहे हैं।
बता दें कि गांव धानवा में पिछले एक साल में तीन युवक लापता हुए हैं, तीनों का आज तक भी कोई सुराग नहीं लगा।
ग्रामीण राफा का 22 वर्षीय पुत्र गुलजार भी एक साल से लापता है। मामले में 23 सितंबर 2020 को मुकदमा दर्ज हुआ। इसी गांव के भूरे का 14 वर्षीय पुत्र शादीन भी दस माह से घर नहीं लौटा है। चार दिन पूर्व मुजम्मिल का 18 वर्षीय पुत्र अशद भी सुबह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। उसके पिता ने पुलिस को गुमशुदगी की सूचना भी दी, लेकिन शनिवार की शाम तक उसका भी कोई सुराग नहीं लगा। उसके पिता का कहना है कि वे खुद भी उसकी तलाश में जुटे हैं।