जेसीबी पलटने से चालक समेत दो लोगों की मौत
संस, देवबंद (सहारनपुर) : जेसीबी पलटने से चालक और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। एक मजदूर घाय
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Mar 2018 07:19 PM (IST)Updated: Sat, 24 Mar 2018 07:19 PM (IST)
संस, देवबंद (सहारनपुर) : जेसीबी पलटने से चालक और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। एक मजदूर घायल हो गया।
शामली के गांव भैंसी निवासी फुरकान अपने साथी इमरान के साथ शनिवार को बिलासपुर गांव स्थित बजाज शुगर मिल के क्रय केंद्र पर जेसीबी द्वारा ट्राले में गन्ना डाल रहा था। इसी दौरान रोलर टूटने से जेसीबी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें चालक फुरकान और छुटमलपुर निवासी इमरान जेसीबी के नीचे दब गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घाटमपुर निवासी तारिक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। परिजनों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर शव उन्हें सौंप दिए गये।
दोनों गरीब परिवार से थे और जेसीबी चलाकर परिवार का पालन पोषण कर रहे थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें