ट्रेन लूट कांड का जल्द होगा राजफाश: डीआइजी
सहारनपुर चेन्नई एक्सप्रेस लूटकांड के मामले में पुलिस उप महानिरीक्षक डीपी सिंह ने रविवार
सहारनपुर: चेन्नई एक्सप्रेस लूटकांड के मामले में पुलिस उप महानिरीक्षक डीपी सिंह ने रविवार को घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस अधिकारियों से घटना के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की।
शनिवार को सहारनपुर-रुड़की के बीच में हिडन नदी के पास बदमाशों ने चेन्नई एक्सप्रेस की चेन पुलिग कर तीन कोचों में जमकर लूटपाट की थी। घटना की सूचना मिलने पर डीआइजी जीआरपी लखनऊ सहारनपुर पहुंचे थे। पहले उन्होंने आइटीसी गेस्ट हाउस में जीआरपी अधिकारियों से घटना के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की तथा लूटकांड के आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। दोपहर 12.15 बजे के करीब डीआइजी डीपी सिंह मौका मुआयना किया। करीब आधे घंटे तक मौके का निरीक्षण करने के बाद वापस लौट गए। इस दौरान जीआरपी सीओ व थाना प्रभारी राशिद अली मय फोर्स के मौजूद रहे।
---------
इनका कहना है..
कई टीमें बदमाशों की तलाश में लगाई गई हैं। जल्द ही लूटकांड के दोषी गिरफ्त में होंगे।
-डीपी सिंह, डीआईजी, जीआरपी लखनऊ।