गुरुवार रहा सबसे सर्द दिन
सहारनपुर/मुजफ्फराबाद : गुरुवार इस सीजन का सबसे सर्द दिन रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान छह
सहारनपुर/मुजफ्फराबाद : गुरुवार इस सीजन का सबसे सर्द दिन रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान छह तो अधिकतम तापमान 10 डिग्री रिकार्ड किया गया। दिन व रात के तापमान में अंतर बेहद घट जाने से मौसम के हालात इतने ठंडक हुए है। मौसम विज्ञानियों की माने तो गलन भरे इस मौसम से अभी कुछ दिन और राहत के आसार नहीं है।
सर्दी फिलहाल पूरे शबाब पर है और शीतलहर जोरों पर है। हालांकि गत दिनों धूप लोगो को मामूली राहत देती रही है। लेकिन अब सूरज के दर्शन ही नही हो रहे हैं ।जिसके चलते अधिकतम स्तर के तापमान में भी भारी गिरावट हो गई है । मामूली उछाल के साथ कोहरे या पाले का सबब बना हुआ है। बुधवार को न्यूनतम सात तो अधिकतम 17 के मुकाबले गुरुवार को भारी गिरावट के साथ अधिकतम 10 डिग्री सेलसियस व न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन सूरज के नदारद रहने से शीत व गलन का असर तारी रहा। सूखी ठंड हर खास ओ आम, जीव-जंतुओं पर भारी पड़ रही है। आंचलिक कृषि मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार के मुताबिक फिलहाल मौसम ठंडा किन्तु सूखा बना हुआ है। पारे में अभी और गिरावट के आसार बन रहे है। बारिश होने तक पूरी तरह राहत के आसार नही हैं। ऐसे में कोहरा व पाला पड़ने के आसार बन रहे हैं।