Move to Jagran APP

पंचायत में लड़की पक्ष व लड़के पक्ष में हुआ खूनी संघर्ष, आधा दर्जन घायल

महंगी में लड़का व लड़की पक्ष का मनमुटाव दूर करने के लिए हो रही पंचायत में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसके बाद यहां खूनी संघर्ष हो गया। विवाद में कई लोग घायल हो गए जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 31 Aug 2021 10:51 PM (IST)Updated: Tue, 31 Aug 2021 10:51 PM (IST)
पंचायत में लड़की पक्ष व लड़के पक्ष में हुआ खूनी संघर्ष, आधा दर्जन घायल
पंचायत में लड़की पक्ष व लड़के पक्ष में हुआ खूनी संघर्ष, आधा दर्जन घायल

सहारनपुर, जेएनएन। महंगी में लड़का व लड़की पक्ष का मनमुटाव दूर करने के लिए हो रही पंचायत में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद यहां खूनी संघर्ष हो गया। विवाद में कई लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाकर मामले की जांच शुरू दी है।

loksabha election banner

मंगलवार को ग्राम महंगी में विवाहिता को सुसराल भेजने को लेकर पंचायत हो रही थी, जिसमें गंगोह कोतवाली के ग्राम सरकड़ बासंदेई के लड़की व लड़का दोनों पक्ष नकुड़ क्षेत्र के थे, जिनकी पंचायत बिरादरी के लोगों ने महंगी में रखी थी। बताया गया कि लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के पक्ष से उनसे उनकी बेटी को सुसराल नहीं ले जाने का कारण पूछा व बिरादरी के जिम्मेदार लोगों से सुलह कराकर विवाहिता को भेजने की बात कही थी। हालाकि बातचीत बेहद शांतिपूर्ण तरीके से हो रही थी, लेकिन जैसा कि सूत्रों से पता चला कि तभी किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। जो कुछ देर में ही खूनी संघर्ष में बदल गई। इससे स्थिति एकदम से विस्फोटक हो गई। दोनों पक्षों में जमकर पथराव होने के साथ-साथ धारदार हथियार चले। मारपीट में दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी केपी सिंह व एसआई दीपक कुमार ने पुलिस बल के साथ जाकर बामुश्किल स्थिति को संभाला। और घायलों को गंगोह स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भिजवाया। पुलिस ने बिना अनुमति के पंचायत का आयोजन करने पर कई लोगों व मामले में आरोपित लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने टैंट लगाकर हो रही पंचायत का मुआएना किया, जहां पर खाने का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था, जो पंचायत के बाद मेहमानों को खिलाना था।

दोनों पक्षों में घायलों में मतलूब, राशिद, इरफान है। कुछ घायल पुलिस को देखकर भाग खड़े हुए।

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी विनय कुमार का कहना है कि झगड़ा हुआ है। कई लोग हिरासत में लिए गए हैं। पुलिस जांच में जुटी है। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं मामले में सीओ गंगोह रिजवान अहमद का कहना है कि अभी तक पुलिस को किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.