कूड़ा निस्तारण को सहारनपुर माडल को देखने मुंगेर से पहुंचा दल
आईटीसी मुंगेर (बिहार) के साथ मिलकर स्वछता के क्षेत्र में कार्य कर रहे दो स्वयंसेवी संगठनों का एक सात सदस्य अध्ययन दल बुधवार को सहारनपुर पहुंचा। दल ने स्वछता के लिए मिशन आईटीसी सुनहरा कल के सहारनपुर माडल की जानकारी ली। अध्ययन दल ने नगर निगम में नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह से भी मुलाकात की।
सहारनपुर, जेएनएन। आईटीसी मुंगेर (बिहार) के साथ मिलकर स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य कर रहे दो स्वयंसेवी संगठनों का एक सात सदस्य अध्ययन दल बुधवार को सहारनपुर पहुंचा। दल ने स्वच्छता के लिए मिशन आईटीसी सुनहरा कल के सहारनपुर माडल की जानकारी ली। अध्ययन दल ने नगर निगम में नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह से भी मुलाकात की।
बुधवार को नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने अध्ययन दल से बात करते हुए कहा कि नगर निगम या नगर पालिकाओं का काम केवल सड़क-नालियों की सफाई तक ही सीमित नहीं है बल्कि अपने कार्य और व्यवहार से सोच बदलने तथा अपने शहर कस्बे की प्रतिभाओं को आगे लाकर उन्हें सम्मान देने की भी है।
उन्होंने कोई भी निकाय शहर के लोगों को स्वच्छता की सीख तभी दे सकता है जब वह सबसे पहले अपना परिसर साफ सुथरा रखे। उन्होंने कहा कि शहर के सार्वजनिक शौचालयों और पार्को की हालत सुधारने से भी जनता के बीच अच्छा संदेश जाता है। उन्होंने अध्ययन दल को टिप्स देते हुए कहा कि जिन संतों का लोगों पर प्रभाव हो उन्हें कार्यक्रमों में बुलाकर उनसे अपील कराई जानी चाहिए।
आईटीसी मिशन सुनहरा कल की लिपिका ने बताया कि मुंगेर से आया दल डो- टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, गीले व सूखे कूड़े को अलग अलग करना, घरों में होम कंपोस्टर का रखरखाव, मौहल्ला कमेटियों का कार्य तथा एमआरएफ सेंटरों पर कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया आदि का अध्ययन करेगा। मुंगेर से आये दल में आईटीसी मुंगेर के राहुल, प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर सौरभ कुमार व पुरुषोत्तम कुमार के अलावा मनोज कुमार, प्रिय रंजन तथा निखिल आदि शामिल थे। इस दौरान सहारनपुर आईटीसी के पामिश, मयंक अरोड़ा व मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर भी शामिल रहे। रविवार को होम कंपोस्टिग कैंप
सहारनपुर: नगर निगम में रविवार को होम कंपोस्टिग कैंप लगाया जायेगा। मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर ने बताया कि निगम में सोमवार को करीब दो सौ होम कंपोस्टर लगाए जायेंगे और लोगों को होम कंपोस्टिग सिखाई जायेगी। उन्होंने कहा कि जो लोग होम कंपोस्टिग सीखना चाहते है वे रविवार को नगर निगम पहुंचकर होम कंपोस्टिग सीख सकते हैं। तोमर ने बताया कि इस कैंप में लोगों को किचन से निकलने वाली सब्जियों के छिलके, चाय पत्ती आदि को निस्तारित कर उसे खाद में परिवर्तित करने के बारे में प्रशिक्षण दिया जायेगा। होम कंपोस्टिग से न केवल कूड़े का निस्तारण होगा बल्कि गमलों व लान आदि के लिए लोगों को निश्शुल्क खाद भी उपलब्ध हो सकेगी।