्रयुवाओं के कंधे पर कल की जिम्मेदारी: ठा. सुरेंद्रपाल
देवबंद में हिदू जागरण मंच की बैठक में ग्राम प्रमुख और न्याय पंचायत प्रमुख पदों पर नियुक्तियां की गईं और नए पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में हिदू जागरण मंच की बैठक में ग्राम प्रमुख और न्याय पंचायत प्रमुख पदों पर नियुक्तियां की गईं और नए पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
नेचलगढ़ मोहल्ला स्थित प्राचीन शिव गायत्री मंदिर में आयोजित हिदू जागरण मंच की बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिसौदिया ने ऋषभ त्यागी को ग्राम प्रमुख कुरड़ी, प्रियांशु सैनी को न्याय पंचायत प्रमुख और आयुष त्यागी को युवा वाहिनी न्याय पंचायत प्रमुख मनोनीत किया। इस दौरान मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष ठा. सुरेंद्रपाल सिंह एड. ने कहा कि युवाओं के कंधे पर आने वाले कल की जिम्मेदारी है। राष्ट्र की रक्षा, धर्म का प्रचार और हिदू समाज की सुरक्षा के लिए राष्ट्र रक्षक तैयार किए जाते है। नगराध्यक्ष रुद्र मिश्रा ने एकजुट रहकर ही हम समस्याओं का समाधान करा सकते है। इस मौके पर अजय प्रजापति, अमित धीमान, राघव धीमान, अभिषेक गोयल, अमित सैनी, अनुज प्रजापति, हिमांशु मिश्रा, वंश त्यागी, अभिषेक त्यागी, अंशुल त्यागी, आयुष त्यागी, गौरव राणा आदि मौजूद रहे।
बारह लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
नानौता: थानाध्यक्ष सौबीर नागर ने बताया कि एसपी देहात अतुल शर्मा व सीओ मोहम्मद रिजवान के नेतृत्व में चले अभियान के तहत हरियाणा राज्य के जनपद फरीदाबाद के थाना एनआईटी क्षेत्र के फारुख पुत्र चन्दा मिया को नानौता गंगोह रोड तीतरो मोड के निकट से लगभग बारह लाख रुपये की ढाई किलो अफीम के साथ उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह इसे बेचने के लिए किसी बड़े नशे के सौदागर की प्रतीक्षा कर रहा था। उल्लेखनीय है कि चार दिन पूर्व भी नानौता पुलिस द्वारा नगर निवासी एक हिस्ट्रीशीटर इकबाल को लगभग तीन लाख रुपए की चरस व स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था।