अपनी हार से बौखला अनर्गल बयानबाजी कर रहे विपक्षी: धर्म सिंह
आयुष मंत्री डा. धर्मसिंह सैनी ने कहा कि जनपद में ब्लाक प्रमुख का चुनाव निष्पक्ष तरीके से हुआ है। विपक्ष के लोग अपनी हार से बौखलाकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे है।
सहारनपुर, जेएनएन। आयुष मंत्री डा. धर्मसिंह सैनी ने कहा कि जनपद में ब्लाक प्रमुख का चुनाव निष्पक्ष तरीके से हुआ है। विपक्ष के लोग अपनी हार से बौखलाकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे है।
शनिवार को न विजयी हुए भाजपा के ब्लाक प्रमुख सुभाष चौधरी के स्वागत समारोह कार्यक्रम में पहुंचे आयुष मंत्री डा. धर्म सिंह सैनी ने कहा कि नकुड़ में भाजपा ने जिले की सबसे बडी जीत हासिल की है। भाजपा ने जाति धर्म से ऊपर उठकर जिले में अपने व अपने समर्थन में प्रत्याशियों को चुनाव लड़वाया है। भाजपा की प्रचंड जीत विपक्ष को हजम नहीं हो रही है। जिसके चलते पूरा विपक्ष भाजपा पर अराजकता के आरोप लगा रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं व समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमु़ख सुभाष चौधरी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। चरणसिंह सैनी, पीआरओ रवि सैनी, चौधरी हरिपाल सिंह, डा. ओमपाल सिंह, पवनसिंह राठोर, अमित सैनी, शिवकुमार प्रधान, संजय प्रधान, चंद्रशेखर प्रधान, संजीव चौधरी, बालिस्टर चौधरी आदि मौजूद रहे। लोकतंत्र की हत्या कर भाजपा जीत रही चुनाव : चौधरी रूद्रसैन
सहारनपुर : सहारनपुर देवबंद ब्लॉक प्रमुख पद पर सपा प्रत्याशी को जानबूझकर हराये जाने व पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने की कड़े शब्दों में निदा करते हुए सपा जिला अध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है जिसे किसी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
देवबंद ब्लाक प्रमुख पद पर हो रहे चुनाव में प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वर्गीय राजेंद्र राणा की पुत्रवधू जो सपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही थी। सपा जिला अध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन ने प्रशासन पर सत्ता के दबाव में चुनाव हराने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र के मर्यादाओं को सप्ताह बताते हुए प्रशासन ने सपा उम्मीदवार को पराजित दिखा कर जबरन भाजपा उम्मीदवार को विजयी घोषित किया है जो सरासर अन्याय है उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री के पुत्र व सपा उम्मीदवार के प्रति कार्तिकेय राणा को गिरफ्तार करना इस बात का परिचायक है कि विपक्ष की आवाज को हर स्तर पर दबाने का प्रयास किया जा रहा है जो स्वस्थ लोकतंत्र के लिए बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि इस अन्याय और प्रशासन की गुंडागर्दी का पुरजोर विरोध किया जाएगा और सड़कें पर उतर कर समाजवादी पार्टी इसका विरोध करेगी।