Move to Jagran APP

आने वाला समय कांग्रेस का है: मो. मुजतबा

छुटमलपुर में उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम के पूर्व निदेशक मो. मुजतबा ने कहा है कि जनता के ऊपर से भाजपा की असलियत को जनता पहचान चुकी है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Aug 2021 10:47 PM (IST)Updated: Tue, 10 Aug 2021 10:47 PM (IST)
आने वाला समय कांग्रेस का है: मो. मुजतबा
आने वाला समय कांग्रेस का है: मो. मुजतबा

सहारनपुर, जेएनएन। छुटमलपुर में उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम के पूर्व निदेशक मो. मुजतबा ने कहा है कि जनता के ऊपर से भाजपा की असलियत को जनता पहचान चुकी है। आने वाला समय कांग्रेस का है। केंद्र व प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकारें बनेंगी।

loksabha election banner

मंगलवार को कस्बे में कमालपुर रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय पर कांग्रेसियों की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व निदेशक मो मुजतबा ने कहा कि भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और अपराध चर्म पर है। किसान आंदोलन की राह पकड़े है और बेरोजगारों को पुलिस की लाठियां खानी पड़ रही है। घाड़ विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष नासिर अली प्रधान ने कहा कि इस बार भाजपा का सत्ता से जाना निश्चित है। कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र की सत्ता में आएगी। किसान नेता मनोज चौधरी ने कहा कि अन्नदाता की अनदेखी भाजपा सरकार को ले बैठेगी और तीन कृषि कानून लागू करने की जिद भाजपा के ताबूत में आखरी कील साबित होगी। चौधरी पदमसिंह, रामवीर सिंह, अरविद कांबोज, राव युसूफ, अरशद मलिक, चौधरी धर्मेश, महबूब तलहेड़ी, आकाश गुप्ता, इस्लाम मलिक, सुखदेव, राव अनवार, फरमान मलिक व मो आमिर आदि मौजूद रहे।

देवबंद का नाम देववृंद किये जाने को मंत्री को दिया ज्ञापन

सहारनपुर: बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी के नेतृत्व में नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन से मिले एक प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें ज्ञापन देकर देवबंद का नाम बदलकर देववृंद करने की मांग की।

नगर विकास मंत्री के सहारनपुर आगमन पर सर्किट हाउस में बजरंग दल के प्रतिनिधि मंडल ने भेंटकर बताया कि देवबंद नगर का पौराणिक एवं प्राचीन नाम देववृंद था, जिसके साक्ष्य एवं प्रमाण भी मौजूद है। देवबंद का नाम देववृंद किये जाने की मांग बजरंग दल सहित अन्य हिन्दू संगठन बहुत लम्बे समय से करते आ रहे है। जिसके संबंध में दिसंबर 2018 को तत्कालीन नगर विकास मंत्री मा. सुरेश खन्ना को ज्ञापन स्वरूप मांग पत्र भी दिया था। जिस पर जिला/स्थानीय प्रशासन से प्रस्ताव मांगा गया था। देवबंद नगर का नाम बदलकर देववृंद कराए जाने का प्रस्ताव शासन पर लंबित है। ज्ञापन देने वालों में बजरंग दल के प्रांत प्रमुख कपिल मोहडा, महानगर संयोजक सागर पंडित, शैंकी आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.