अमृत महोत्सव में विद्याथियों को बताया क्रांतिकारियों का इतिहास
ागलहेड़ी में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम हुआ जिसके उपलक्ष्य में बुधवार को आयोजन समिति द्वारा पीजी पायस इंटर कालेज में जिले के इतिहास के बारे में जानकारी दी गई।
सहारनपुर, जेएनएन। गागलहेड़ी में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम हुआ, जिसके उपलक्ष्य में बुधवार को आयोजन समिति द्वारा पीजी पायस इंटर कालेज में जिले के इतिहास के बारे में जानकारी दी गई।
प्रधानाचार्य मनोज यादव द्वारा प्रत्येक सप्ताह छात्रों के साथ ज्योतिबा फूले चौक की सफाई का निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बलियाखेड़ी खंड कार्यवाह मोहन ने देश भक्ति गीत से किया। मुख्य अतिथि विभाग प्रचारक प्रवीर ने भारत की आजादी में भगत सिंह, राजगुरु, खुदीराम बोस व सुभाष चंद्र बोस के योगदान के बारे में कहा कि असेंबली में, जो बम भगत सिंह द्वारा फेंका गया था। उसका निर्माण सहारनपुर में ही किया गया था तथा असेंबली में जो पर्चे भगत सिंह द्वारा फेंके गए वे भी सहारनपुर की ही प्रिटिग प्रेस में छपे थे। उन्होंने विद्यार्थियों से लोहा बाजार स्थित उस पेड़ के दर्शन करने का भी आग्रह किया, जिस पेड़ पर अंग्रेजों द्वारा बहुत सारे क्रांतिकारियों को फांसी पर लटकाया गया था। विद्यालय प्रबंधक पंकज गर्ग ने आयोजन समिति के समक्ष यह वादा किया कि वह इसी सप्ताह अपने विद्यालय के विद्यार्थियों को लोहा बाजार स्थित उस पीपल के पेड़ के दर्शन कराने जरूर ले जाएंगे जहां पर अंग्रेजों द्वारा कई क्रांतिकारियों को फांसी के फंदे पर लटकाया गया था। प्रधानाचार्य मनोज यादव द्वारा यह घोषणा की गई कि वे प्रत्येक सप्ताह अपने विद्यार्थियों के साथ गागलहेड़ी चौक स्थित ज्योतिबा फूले की प्रतिमा की साफ-सफाई अवश्य करेंगे। संचालन आयोजन समिति के उपाध्यक्ष अनुपम गुप्ता ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के जिला उपाध्यक्ष राजकमल अग्रवाल, वरुण अग्रवाल, राजीव व विद्यालय का स्टाफ मनोज यादव, कुलदीप, मांगेराम, मुकुल धीमान, उदित धीमान, पूजा थरेजा, सारिका बब्बर, मेघा सहगल, रजनी बंसल, दिव्या मित्तल, प्रीति यादव, सारिका शर्मा, मोनी तोमर आदि उपस्थित रहे।