Move to Jagran APP

दूसरी शादी कर रहे दूल्हे की पहली पत्नी ने काटा का हंगामा

जनकपुरी थाना क्षेत्र के जनक नगर में रहने वाली एक महिला ने रविवार को उस समय हंगामा खड़ा कर दिया जब उसे पता चला कि उसका पति दूसरी कर रहा है। महिला जनकपुरी थाना पुलिस को साथ लेकर उस स्थान पर पहुंच गई जहां पर दूल्हे के फेरे होने वाले थे। पुलिस ने दूल्हे को फेरे होने से पहले ही उठा लिया जिसके बाद घंटों तक थाने में हंगामा चला।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Nov 2021 09:40 PM (IST)Updated: Sun, 28 Nov 2021 09:40 PM (IST)
दूसरी शादी कर रहे दूल्हे की पहली पत्नी ने काटा का हंगामा
दूसरी शादी कर रहे दूल्हे की पहली पत्नी ने काटा का हंगामा

सहारनपुर, जेएनएन। जनकपुरी थाना क्षेत्र के जनक नगर में रहने वाली एक महिला ने रविवार को उस समय हंगामा खड़ा कर दिया, जब उसे पता चला कि उसका पति दूसरी कर रहा है। महिला जनकपुरी थाना पुलिस को साथ लेकर उस स्थान पर पहुंच गई, जहां पर दूल्हे के फेरे होने वाले थे। पुलिस ने दूल्हे को फेरे होने से पहले ही उठा लिया, जिसके बाद घंटों तक थाने में हंगामा चला। महिला ने उस घर में भी खूब हंगामा काटा, जिस घर में उसका पति बारात लेकर गया था। देर शाम तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी। दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात चल रही थी।

loksabha election banner

जनकनगर की रहने वाली राखी ने बताया कि उसका पिछले 10 साल से गांव डंडोली खेड़ा निवासी प्रशांत कांबोज के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रशांत ने उससे कई साल पहले शादी कर ली थी। उसने राखी के परिजनों की सहमति से पहले कोर्ट मैरिज किया और इसके बाद राखी के परिजनों ने एक कार्यक्रम कर लड़की को घर से विदा किया। राखी ने बताया कि प्रशांत ने अपने परिजनों को पहली शादी के बारे में नहीं बताया था। उसके परिजनों ने उसकी दूसरी शादी राधा विहार निवासी एक युवती से तय कर दी। प्रशांत कांबोज कई दिन पहले उसे घर से कहकर निकला कि वह दिल्ली से मुंबई जा रहा है। वह कई दिन में आएगा। राखी को शक हुआ तो उसने प्रशांत के बारे में पता करना शुरू कर दिया। राखी को पता चला कि प्रशांत के घर में किसी की शादी है। उसने प्रशांत से पूछा तो बताया कि उसकी बहन की शादी है। राखी का शक बढ़ता गया तो वह रविवार की सुबह प्रशांत के गांव में पहुंच गई। वहां उसे पता चला कि प्रशांत की बारात राधा विहार के लिए निकल चुकी है, जिसके बाद वह जनकपुरी थाने में पहुंची और पुलिस साथ लेकर राधा विहार में पहुंची। यहां पुलिस ने दूल्हे प्रशांत को हिरासत में ले लिया। राखी की तरफ से प्रशांत के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। जनकपुरी थाना प्रभारी प्रवेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौते की तैयारी चल रही है। अभी तक मुकदमा नहीं दर्ज किया गया है। लड़की पक्ष ने की दूसरे दूल्हे की तलाश

दरअसल, जब दूल्हे को पुलिस उठाकर थाने पर ले आई तो राधा विहार कालोनी के रहने वाले लड़की पक्ष भी थाने पर पहुंच गया था। लड़की पक्ष से भी पहली शादी छिपाई गई थी, जिसके बाद लड़की पक्ष ने दूसरे दूल्हे की तलाश शुरू कर दी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.