्रस्वयंसेवक संघ ने किया शस्त्रों का पूजन
रामपुर मनिहारान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजयदशमी पर्व पर शस्त्र पूजन कर पर्व को उत्सव के साथ मनाया है।
सहारनपुर, जेएनएन। रामपुर मनिहारान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजयदशमी पर्व पर शस्त्र पूजन कर पर्व को उत्सव के साथ मनाया है।
शुक्रवार को दशहरा के अवसर पर विभाग प्रचारक पवीर ने शस्त्र पूजन के बाद कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए सभी लोग आगे आएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य मास्टर अजब सिंह संचालन राजू कुमार नगर कार्यवाह ने किया। मुख्य शिक्षक अभिषेक, नगर प्रचार प्रमुख गीत देवांश, रवि तहसील प्रचारक, अर्जुन, नगर विद्यार्थी विस्तारक ललित, वरदान वीरेंद्र पंकज नरेंद्र विनोद राकेश मनोज कुमार सतपाल पेशकार साहब सिंह दक्ष, अंशुल आदि उपस्थित रहे।
महान अशोक के राज की जरूरत: बिरमपाल
तल्हेड़ी बुजुर्ग: धर्मपुर सरावगी के रविदास मंदिर में भारतीय बौद्ध महासभा के तत्वावधान में अशोक विजयदशमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया है।
बाबा साहब डा. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर बुद्ध वंदना की गई, जिसके बाद शुरू हुए कार्यक्रम में बौद्धाचार्य डा. बिरमपाल बौद्ध ने कहा अशोक महान ने इस दिन विजय प्राप्त की थी। वह बुद्ध के बताए शांति के मार्ग पर चले थे। उनके शासन में चारों ओर शांति व संपन्नता थी। इस मौके पर डा. पवन बौद्ध, सिद्धार्थ बौद्ध, भारत बौद्ध, शालू, शिवानी, प्रमोद, कृष्ण पाल, संजील, पूनम आदि मौजूद रहे।
्रआईआईटी एडवांस में गौरव को 761वीं रैंक
सहारनपुर
आईआईटी एडवांस-2021 में एबीसी इंस्टीट्यूट के छात्र गौरव डाबर ने 761वीं रैंक हासिल की। इंस्टीट्यूट में गौरव को बुके देकर स्वागत कर उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
शुक्रवार को आइआइटी एडवांस का रिजल्ट घोषित हुआ। हकीकत नगर स्थित एबीसी इंस्टीट्यूट में सरस्वती विहार सीनियर सेकेंड्री स्कूल कक्षा-12 के छात्र गौरव डाबर ने रिजल्ट में 761वीं रैंक हासिल की। गौरव का बुके देकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डा. शाहिद अंसारी ने गौरव डाबर के उज्जवल भविष्य की कामना की है।