Move to Jagran APP

चीनी मिल ने चलाया सैनिटाइजेशन अभियान

लखनौती के शेरमउ चीनी मिल द्वारा शनिवार को मिल के अलावा कई ग्रामों को सैनिटाइज कराया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 May 2021 07:43 PM (IST)Updated: Sat, 01 May 2021 07:43 PM (IST)
चीनी मिल ने चलाया सैनिटाइजेशन अभियान
चीनी मिल ने चलाया सैनिटाइजेशन अभियान

सहारनपुर, जेएनएन। लखनौती के शेरमउ चीनी मिल द्वारा शनिवार को मिल के अलावा कई ग्रामों को सैनिटाइज कराया गया।

loksabha election banner

मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि मिल प्रबंध तंत्र द्वारा कोरोना से बचाव के लिए वातावरण को विषाणु रहित बनाने के लिए अभियान चलाया गया। प्रबंध तंत्र द्वारा शेरमउ, कोटड़ा आदि गांवों को सैनिटाइज किया गया। इसके अलावा मिल पूरा परिसर, केन यार्ड, वर्कर्स कालोनी को भी सैनिटाइज किया गया। उन्होने कहा कि मिल प्रबंधन सरकार की इस मुहिम में कंधे से कंधा मिला कर चलेगा।

सी-113, नगर पंचायत ने चलाया सैनिटाइजेशन अभियान

संवाद सूत्र, नानौता: शनिवार को ईओ बृजेंद्र कुमार चौधरी के नेतृत्व में नगर पंचायत के सफाई कर्मियों द्वारा गंगोह देवबंद रोड सहित नगर की विभिन्न धार्मिक स्थलों, शिक्षण संस्थान, सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों सहित नगर की गलियों में वृहद सफाई अभियान चलाकर नाले व नालियों की सफाई की गई। टीम द्वारा लोगों के दरवाजों सहित गलियों तथा मकानों को सेनेटाइज कराया गया।

ईओ बृजेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि सफाई तथा सैनिटाइजेशन अभियान जारी रहेगा। उन्होंने नगरवासियों से अपने घरों के आसपास सफाई रखने में सहयोग की अपील की। उन्होंने सभी से कूड़ा कूड़ेदान में ही डालने की भी अपील की। नगर पंचायत चेयरमैन नसीम फात्मा के प्रतिनिधि सरफराज अख्तर मुन्ना ने लोगों से मास्क का प्रयोग करने के साथ शारीरिक दूरी का पालन करने आदि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।

गंगोह में भी शमशान घाट पर लकड़ियों का संकट

गंगोह: कोरोना की चपेट से बढ़ रही मृत्यु दर के चलते शनिवार को भी स्थानीय श्मशान घाट पर लकड़ियों का संकट खड़ा हो गया। श्मशान घाट संचालक संस्था ने लोगों से सहयोग की अपील की है।

इसके अलावा श्मशान घाट पर जगह नहीं होने से भी स्थानीय लोग कोरोना के काल में समाए अपनों का अंतिम संस्कार यहीं लाकर कर रहे हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार रात में अंतिम संस्कार नहीं होते, लेकिन मजबूरी के चलते यहां रात में भी कई लोगों का अंतिम संस्कार किया गया।

श्री लक्ष्मी नारायण संस्था में मंडल महासचिव राकेश गोयल ने बताया कि खपत बढ़ने से लकड़ियों का स्टाक कम हो गया है। प्रयास के बाद भी लकडि़यां नहीं मिल पा रही। लोगों से अपील की है कि वह इस कार्य में संस्था का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास बिना प्रयोग के लकड़ियां पड़ी हुई हैं। सहयोग कर सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.