भंडारे के साथ शाकम्भरी जन्मोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न
गंगोह में भंडारे के साथ ही मां शाकम्भरी जन्मोत्सव कार्यक्रमों का समापन हो गया है। भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व देर रात तक जागरण में भजन गायकों ने श्रोताओं को भक्ति रस में डुबाए रखा।

सहारनपुर, टीम जागरण। गंगोह में भंडारे के साथ ही मां शाकम्भरी जन्मोत्सव कार्यक्रमों का समापन हो गया है। भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व देर रात तक जागरण में भजन गायकों ने श्रोताओं को भक्ति रस में डुबाए रखा।
दो दिन तक चले मां शाकम्भरी जन्मोत्सव कार्यक्रमों का समापन हो गया। सवेरे ही मंदिर परिसर में कार्यक्रम शुरू हो गए थे। श्रद्धालुओं की भीड़ भी सुबह से ही आना आरंभ हो गई थी। मंदिर के पुजारी सूर्य कांत शर्मा ने सुबह की आरती की। मंत्रोचार के बीच मां शाकम्भरी को भोग लगाया। इसके बाद शुरू हुआ भंडारा तीसरे पहर तक चला। हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व बीती रात मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया। मां की पावन ज्योति मंत्र उच्चारण के बीच प्रज्वलित की गई तथा पूजन भी किया गया। पुजारी सूर्य कांत शर्मा के अलावा डा. अमित गर्ग व अमित गेरा ने पूजन कराया। जागरण का कार्यक्रम देर रात तक चला। इस मौके पर अनेक भजन गायकों ने मां दुर्गा का गुणगान किया। श्रद्धालुओं ने पूरे समय भक्ति रस में डुबकी लगाई। भजन गायकों ने क्षेत्र को भक्ति मय कर दिया। कई श्रद्धालु तो इतने भाव विभोर हुए कि बीच में ही नाचने लगे। पूजन अमन शर्मा ने संपन्न कराया व संचालन डा. अमित गर्ग ने किया। कार्यक्रम में पुजारी सूर्य कांत शर्मा, बृजमोहन वर्मा, शशी कांत शर्मा, अनिल नामदेव, गौरव शर्मा, डिपल माहेश्वरी, अर्पित गोयल, डा. अमित गर्ग, आदित्य शर्मा, मुनेश नामदेव, सागर शर्मा, अमन कुमार का पूरा सहयोग रहा। इसके अलावा माता वैष्णों धाम, महल तला देवी मंदिर पर भी कार्यक्रम हुए।
Edited By Jagran