रात में कड़ाके की ठंड से जन जीवन प्रभावित
कोहरे और कड़ाके की ठंड के चलते आमजन परेशान है। सड़कों के किनारे खुले स्थानों पर रात गुजारने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है हालांकि कई स्थानों पर रात में कुछ लोग निर्धनों को गर्म कपड़े बांट रहे हैं।
सहारनपुर, जेएनएन। कोहरे और कड़ाके की ठंड के चलते आमजन परेशान है। सड़कों के किनारे खुले स्थानों पर रात गुजारने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है हालांकि कई स्थानों पर रात में कुछ लोग निर्धनों को गर्म कपड़े बांट रहे हैं।
पिछले दो दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैं। कोहरे के चलते ठंड का प्रकोप भी बना हुआ है। निर्धन और असहाय लोगों का ठंड से बुरा हाल बना हुआ है वह अपने को ही नहीं बल्कि बच्चों के तन को ठंड से बचाने के लिए परेशान हैं। वहीं ठंड के कारण शहर में सड़कों के किनारे अनेक स्थानों पर रजाई भरने वालों का कामकाज भी बढ़ रहा है। गत वर्ष की तुलना इस बार जगह-जगह रजाई गद्दे भरने वाले लोग काम में लगे है।
नानौता: ठंड से परेशान शाहिदा बेगम, महबूब, बाबूराम, शब्बीरी, योगेश कुमार, नसीर, सनव्वर, मोहन सिंह, सदीकन सहित अनेक व वृद्ध एवं विधवाओं का कहना है कि चुनाव के समय तो राजनीतिक लोग चुनाव जीतने के लिए रुपए को पानी की तरह बहा देते हैं मगर जीतने के बाद वह गरीब लोगों की तरफ ध्यान नहीं देते। इनका कहना है कि जिला प्रशासन को उनकी समस्या की ओर ध्यान देना चाहिए। मतदाता सूची को विशेष अभियान पांच व 13 को
जागरण संवाददाता, सहारनपुर : विधान सभा निर्वाचक क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन मतदान केंद्रों पर 15 दिसंबर तक कराया जायेगा। दावे और आपत्तियां प्राप्त करने के लिए विशेष अभियान पांच व 13 दिसंबर है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन एसबी सिंह ने बताया कि ऐसे नागरिक जो एक जनवरी-2021 को 18 वर्ष या उससे अधिक के हो हो जायेंगे और उनका नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज नही है, वह भारत के नागरिक है और उस स्थान के सामान्य निवासी है जहां वह अपना नाम दर्ज कराने कराना है उसके लिए प्रारूप-6 (पासपोर्ट साइज फोटो, पते व उम्र सर्टिफिकेट सहित) नाम कटवाने हेतु प्रारूप-7, नाम में संशोधन हेतु प्रारूप-8 तथा एक ही विधान सभा में एक बूथ से दूसरे बूथ में नाम स्थानांतरित कराने हेतु प्रारूप-8 क में आवेदन संबंधित बीएलओ अथवा अपने मतदान केंद्र पर पदाभिहित अधिकारी को दे सकते है।