एसडीएम ने अवैध कब्जा मुक्त कराई तालाब की 25 बीघा भूमि
बेहट में तहसील क्षेत्र में सार्वजनिक संपत्तियों एवं तालाबों की भूमि पर अवैध कब्जों को हटाने का अभियान जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को एसडीएम दीप्ति देव यादव ने राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम के साथ गांव मलकपुर में तालाब की करीब 25 बीघा भूमि से अवैध कब्जा हटवाया है।
सहारनपुर, जेएनएन। बेहट में तहसील क्षेत्र में सार्वजनिक संपत्तियों एवं तालाबों की भूमि पर अवैध कब्जों को हटाने का अभियान जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को एसडीएम दीप्ति देव यादव ने राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम के साथ गांव मलकपुर में तालाब की करीब 25 बीघा भूमि से अवैध कब्जा हटवाया है।
मंगलवार को मय फोर्स गांव मलकपुर पहुंचे एसडीएम ने खसरा नंबर एक में 25 बीघा भूमि ट्रैक्टर चलवाकर कब्जा मुक्त कराई। उन्होंने बताया कि खंड विकास अधिकारी साढ़ौली कदीम से उन्होंने पहले ही चर्चा कर ली है। शीघ्र ही इस भूमि में खोदाई कराकर इसे पुन: तालाब की मूल स्थिति में लाया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्र में कहीं भी सार्वजनिक संपत्ति पर अवैध कब्जे नहीं होने दिया जाएगा।
नर सेवा ही नारायण सेवा: किरत सिंह
सहारनपुर: महंगी में विधायक कीरत चौधरी ने जरूरतमंदों को 300 कंबल वितरित किए हैं। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। सर्दी में जरूरतमंदों को कंबल मिलने पर उन्होंने खुशी जाहिर की।
ग्राम जेहरा के ग्राम प्रधान मुनेश चौधरी के आवास पर विधायक किरत चौधरी व प्रधान ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम में शिरकत की। ग्राम प्रधान मुनेश चौधरी ने कहा कि कंबल वितरण में विशेष रुप से बुजुर्गों व विधवाओं को प्राथमिकता के तौर पर कंबल वितरित किए गए हैं। कहा कि हर जरूरतमंद की हमेशा मदद करनी चाहिए। अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, डा बाबूराम, कल्याण सिंह, विनोद शर्मा, विरम सिंह, राकेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, उमंग गर्ग, इलम चंद पूर्व प्रधान, प्रमोद कुमार रामेश्वर सिंह आदि रहे।