Move to Jagran APP

एसडीए ने सील किए दो अवैध निर्माण

सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो निर्माण सील किए। एक निर्माणकर्ता द्वारा स्वीकृत नक्शे के विपरीत मार्ग विस्तार के भाग को शामिल करते हुए दो दुकानों का निर्माण किया गया था।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 11:28 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 11:28 PM (IST)
एसडीए ने सील किए दो अवैध निर्माण
एसडीए ने सील किए दो अवैध निर्माण

सहारनपुर, जेएनएन। सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो निर्माण सील किए। एक निर्माणकर्ता द्वारा स्वीकृत नक्शे के विपरीत मार्ग विस्तार के भाग को शामिल करते हुए दो दुकानों का निर्माण किया गया था।

loksabha election banner

शुक्रवार को प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह व सचिव डीपी सिंह के निर्देशन में टीम ने दो निर्माण सील किए। जोन-5 में अरविद मित्तल व पंकज मित्तल द्वारा दिल्ली रोड पेट्रोल पंप के निकट स्वीकृत नक्शे के विपरीत मार्ग विस्तार के भाग को शामिल करते हुए दो दुकानों का निर्माण किया गया था। जोन-8 में खाताखेड़ी मेन रोड पर ठेकेदार मोबिन द्वारा भूतल पर तीन दुकानों का निर्माण कराया गया था। टीम ने दोनों निर्माण को सील कर दिया। इसमें अधिशासी अभियंता अनिल कुमार मिश्रा, अवर अभियंता सुधीर कुमार, रोहित कुमार, मेट बृजपाल सिंह, मोहित, बृजपाल सिंह आदि शामिल रहे।

शोक व्यक्त किया

संवाद सूत्र, तल्हेड़ी बुजुर्ग : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व व्यापार मंडल के अध्यक्ष बिजेंद्र शर्मा के निधन पर भाजपाइयों व व्यापार मंडल समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन त्यागी, हरीश त्यागी,व्यापार मंडल अध्यक्ष मास्टर सईद अहमद त्यागी आदि शामिल रहे।

ड्रेस व किताबें बांटी

देवबंद : प्रधानमंत्री कौशल केंद्र पर शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चों को ड्रेस व पुस्तकों का वितरण किया गया। इस दौरान पीएमकेवीवाई के तीसरे चरण का उद्घाटन भी हुआ। प्रबंधक धीरज चौहान ने बताया कि डीएससी मानकों के अनुसार बैच गठित कर बच्चों को पुस्तके व ड्रेस वितरित किए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.